श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व आज

सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में नजीबाबाद के गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 04:46 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:46 AM (IST)
श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व आज
श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व आज

बिजनौर, जेएनएन। सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में नजीबाबाद के गुरुद्वारे में अखंड पाठ साहिब जारी है। वहीं, श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर ही श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए। सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाकर शहीदी पर्व पर श्रद्धालु गुरु अर्जुन देव की शहादत को नमन करेंगे।

गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी उपकार सिंह की देखरेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब जारी हैं। ज्ञानी उपकार सिंह ने बताया कि सुबह आसा दी वार का कीर्तन शुरू होने के साथ लंगर भी आरंभ कर दिया जाएगा। सुबह 7:15 बजे अखंड पाठ के समापन के लिए सलोक महले नौवें के पाठ शुरू होंगे। अखंड पाठ की समाप्ति 7:45 बजे होगी। कोरोना महामारी को देखते हुए सीमित आयोजन किए गए हैं। वहीं, नगर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में लड़ीवार आयोजित होने वाले श्री सुखमनी साहिब के पाठ अपने-अपने घरों पर किए। कई जगह श्रद्धालुओं ने श्री सहज पाठ भी किए। सोमवार सुबह श्री अखंड पाठ के समापन पर ही श्री सहज पाठ के भोग और श्री सुखमनी साहिब के लड़ीवार पाठ के भोग भी होंगे। गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरु

धामपुर : गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले संगरांद पर्व को लेकर गुरुघर में तैयारियां शुरु हो गई हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय अखंड पाठ प्रारंभ कर दिया गया है, जो निरंतर पंद्रह जून तक चलेगा। धामपुर की पंजाबी कालोनी में स्थित गुरुद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने कहा कि संगरांद पर्व को मनाने के लिए प्रत्येक गुरमुख परिवार लगभग एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां प्रारंभ कर देता है। इस दिन नए माह की शुरुआत भी होती है। जिसे गुरमुख परिवार अपने जीवन के लिए बहुत ही खुशहाली से परिपूर्ण एवं समृद्धिदायक भी मानते हैं। कार्यक्रम में गुरुघर के सेवकों सरदार सुरिन्दर सिंह चावला, सतपाल सिंह चावला एवं अजीत सिंह चावला के परिवार की ओर से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के तीन दिवसीय अखंड पाठ का शुभारंभ भी कराया गया। जिला गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, सरदार देवेंद्र सिंह सलूजा, सरदार हरभजन सिंह मिनिस्टर, सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार रविन्द्र सिंह सिडाना, ऑडिटर एसपी सलूजा, सतपाल सिंह चावला आदि उपस्थित रहे। प्रबंध समिति के सचिव सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने बताया कि 15 जून को संगरांद पर्व भी श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी