वाहन की टक्कर से थ्री-व्हीलर पलटा, आधा दर्जन घायल

शेरकोट में नेशनल हाईवे-74 पर मनोकामना मंदिर के पास लोहे की चादर से लदे एक माल वाहक वाहन ने थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे थ्री-व्हीलर पलट गया इसमें आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। सभी लोग नूरपुर क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया दो महिलाओं को गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लगा गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:14 PM (IST)
वाहन की टक्कर से थ्री-व्हीलर पलटा, आधा दर्जन घायल
वाहन की टक्कर से थ्री-व्हीलर पलटा, आधा दर्जन घायल

जेएनएन, बिजनौर। शेरकोट में नेशनल हाईवे-74 पर मनोकामना मंदिर के पास लोहे की चादर से लदे एक माल वाहक वाहन ने थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे थ्री-व्हीलर पलट गया, इसमें आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। सभी लोग नूरपुर क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। राहगीरों व पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, दो महिलाओं को गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए जाम भी लगा गया।

शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हरेवली निवासी जियाउल का परिवार थ्री-व्हीलर से सोमवार को नूरपुर क्षेत्र के गांव हसूपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे सभी लोग थ्री-व्हीलर से घर वापस लौट रहे थे। थ्री-व्हीलर में आधा दर्जन से अधिक सवारियां सवार थीं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जब उनका थ्री-व्हीलर नेशनल हाइवे-74 पर शेरकोट क्षेत्र में मनोकामना मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक माल वाहक वाहन ने थ्री-व्हीलर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि थ्री-व्हीलर पलट गया, जिससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। माल वाहक वाहन में लोहे की चादरें लदी थीं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

थ्री-व्हीलर पलट जाने से उसमें सवार फरहा खातुन, अलफिशा, इशरत जहां, अफान, जिशान, जैबुन, मुबस्सिर सहित करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो महिलाओं को गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद चालक माल वाहक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि कुछ समय के लिए जाम भी लग गया था, जिसे खुलवाया गया। चालक की तलाश की जा रही है। इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी