जिले में निष्पक्ष हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सुभाष

जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष हुआ है इसका उदाहरण ब्लाक प्रमुख चुनाव में 11 में दस भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते। यह दावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:03 PM (IST)
जिले में निष्पक्ष हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सुभाष
जिले में निष्पक्ष हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सुभाष

जेएनएन, बिजनौर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष हुआ है, इसका उदाहरण ब्लाक प्रमुख चुनाव में 11 में दस भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते। यह दावा भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में किया।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के 75 पदों में से 69 भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीते, इनमें से भाजपा के 21 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं ब्लाक प्रमुख की 825 सीटों में 648 सीटों पर भाजपा ने परचम लहराने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सफलता मिलने के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जनपद में 11 पदों में से 10 ब्लाक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी चुने गए। उन्होंने दावा किया, कि जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुए, जिसका उदाहरण नजीबाबाद में निर्दलीय के रूप में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सफलता करना है। पत्रकारवार्ता में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विनय राणा एवं जिला संयोजक आईटी विभाग विपुल शर्मा मौजूद थे।

प्रमुख बनने के पहले दिन किया हवन

कोतवाली ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत और उनके पति विकास राजपूत ने रविवार प्रात 8 बजे दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंचकर हवन पूजन के यजमान बने। दयानंद इंटर कॉलेज में प्रत्येक रविवार को यज्ञ का आयोजन होता है। जिसमें प्रबंध कमेटी और कॉलेज के शिक्षक हिस्सा लेते हैं। यज्ञ में ब्लाक प्रमुख पति विकास राजपूत ने सपत्नी हिस्सा लिया और वेद मंत्रों के साथ आहुतियां प्रदान कर मंगल कामना की। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान हरी राज सिंह राणा, सतवीर सिंह, प्रबंधक अमन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य राजेश बिश्नोई, अशोक कुमार त्यागी, मांगेराम सिंह, पवन, राजवीर सिंह, जसवंत सिंह, प्रधानाचार्य मंजुल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी