सत्ता परिवर्तन होना चाहिए : शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के बिजनौर रामलीला मैदान पर पहुंचने पर स्वागत किया गया है। वह बस से समाजवादी परिवर्तन यात्रा लेकर बिजनौर होकर गुजरे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हालत खराब है। इस वक्त सत्ता परिवर्तन होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM (IST)
सत्ता परिवर्तन होना चाहिए : शिवपाल यादव
सत्ता परिवर्तन होना चाहिए : शिवपाल यादव

जेएनएन, बिजनौर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के बिजनौर रामलीला मैदान पर पहुंचने पर स्वागत किया गया है। वह बस से समाजवादी परिवर्तन यात्रा लेकर बिजनौर होकर गुजरे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हालत खराब है। इस वक्त सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। भाजपा सरकार को हटाना है। भाजपा विरोधी सभी दलों के गठबंधन से सपा को भी मिलना चाहिए। इस संबंध में बात करने का प्रयास भी किया गया है। सेक्युलर पार्टियों को भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी से गठबंधन करना है। ओवैसी और चंद्रशेखर भी इस गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। सभी एक रहेंगे।

संवाद सहयोगी, धामपुर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा गुरुवार दोपहर धामपुर तहसील क्षेत्र से गुजरी, जहां धामपुर के आरएसएम तिराहे सहित स्योहारा और नहटौर में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की ओर से प्रदेश भर में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकाली जा रही है। गुरुवार को अमरोहा की ओर से होती हुई यह यात्रा स्योहारा होती हुई रथ यात्रा धामपुर के आरएसएम तिराहे पर पहुंची। जहां पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव केवल चार-पांच मिनट रुके, जिसके बाद रथ यात्रा आगे रवाना हो गई।

स्योहारा : राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिलाध्यक्ष अफजाल चौधरी के नेतृत्व में स्योहारा में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा व माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से सभी लोग परेशान हैं। विधानसभा चुनाव में गठबंधन समान विचारधारा वाली पार्टी के साथ किया जाएगा। इस दौरान अफजाल चौधरी, चौधरी राशिद हुसैन, राशिद पीटर आदि ने स्वागत किया।

नहटौर: रथ यात्रा नहटौर पहुंचने पर कार्यकर्ता भूरे कुरैशी के नेतृत्व में हल्दौरा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा की प्रदेश में परिवर्तन के लिए ही सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान रामकुमार, जावेद सेफी, मुर्तुजा हुसैन, महताब कुरैशी, रफीक अहमद, रईस अहमद, मो फैजान आदि मौजूद रहे। बाद में काफिला हल्दौर की ओर रवाना हो गया।

chat bot
आपका साथी