नंदगांव के बंधे तक पहुंचा खो नदी का पानी

लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश होने के चलते स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार रात खो नदी का जलस्तर बढ़ने से नंदगांव के पास बने बंधे तक पानी पहुंच गया है। एसडीएम व सिचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर विभाग को अलर्ट किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:34 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:34 PM (IST)
नंदगांव के बंधे तक पहुंचा खो नदी का पानी
नंदगांव के बंधे तक पहुंचा खो नदी का पानी

जेएनएन, बिजनौर। लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने और पहाड़ी इलाकों में अभी भी बारिश होने के चलते स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ी हुई है। सोमवार रात खो नदी का जलस्तर बढ़ने से नंदगांव के पास बने बंधे तक पानी पहुंच गया है। एसडीएम व सिचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण कर विभाग को अलर्ट किया है। वहीं पूर्व राज्यमंत्री ने भी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की।

धामपुर के पास शेरकोट में खो नदी पर बैराज बना हुआ है। खो नदी में पहाड़ी क्षेत्रों से पानी आता है। लगातार दो दिन हुई बारिश और पहाड़ी इलाकों में अभी भी हो रही बारिश के चलते सोमवार रात खो नदी का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया। जिसके चलते आसपास के गांव नंदगांव, नाथाडोई आदि में खतरा उत्पन्न हो गया। नंदगांव के पास बने बंधे तक खो नदी का पानी पहुंच गया। मंगलवार को एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने सिचाई विभाग के जेई सीपी सिंह व अन्य के साथ नंदगांव का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि सोमवार रात खो नदी में करीब 01 लाख क्यूसेक पानी निकल रहा था, जो बंधे तक पहुंच गया है। हालांकि बंधे को नुकसान नहीं पहुंचा है। वहीं मंगलवार को मौसम साफ होने पर दोपहर में करीब 60-65 हजार क्यूसेक पानी हो गया था। उन्होंने बताया कि अभी खतरे की बात नहीं है। कालागढ़ से भी धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। राजस्व व सिचाई विभाग के अधिकारियों व लेखपालों को अलर्ट किया गया है साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। पूर्व राज्यमंत्री पहुंचे गांव

सपा के पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान मंगलवार को नंदगांव व नाथाडोई पहुंचे। उन्होंने बंधे का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि पानी बढ़ने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने ग्रामीणों को मदद का आश्वासन दिया है। इस दौरान सुरेश कुमार, अनिल कुमार, गुरमीत सिंह जुनेजा, विरेंद्र, महेंद्र, वीर सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी