कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक संगठन आंदोलन जारी रखेगा। क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा में जिलाध्यक्ष सय्यद इमरान अली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान वर्ग देश की मूलभूत आवश्यकता खाद्यान्न की पूर्ति करता है। इस वर्ग की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
जेएनएन, बिजनौर। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक संगठन आंदोलन जारी रखेगा। क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा में जिलाध्यक्ष सय्यद इमरान अली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि किसान वर्ग देश की मूलभूत आवश्यकता खाद्यान्न की पूर्ति करता है। इस वर्ग की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
किसानों पर थोपे गए कृषि कानूनों को हर हाल में सरकार को वापस लेना होगा। उन्होंने जनपद में कृषि कानूनों के विरोध और किसानों की मांगों के समर्थन में आंदोलनात्मक कदम उठाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद के किसान एकजुट होंगे तो किसान हित की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सकेगी। कार्यक्रम में पहुंचे सपा नेता फुरकान खां ने किसान आंदोलन का समर्थन करने की बात कहते हुए भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार और जिलाध्यक्ष इमरान अली को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नफीस अहमद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शामली के जिलाध्यक्ष असलम राना, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष लोकेश नागर, अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मेरठ के जिलाध्यक्ष नौशाद चौहान के अलावा परवेज शेख, शहजाद अली, सरफुद्दीन शाह, इमरान अंसारी, सलीम रफूगर, जाकिर प्रधान आदि मौजूद रहे। अफसरों के आश्वासन पर धरना समाप्त
नगीना। भाकियू के तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर में चल रहा धरना तहसीलदार और चकबंदी सीओ के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।
गुरुवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीर सिंह डबास के नेतृत्व में तहसील परिसर में बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम मीठोपुर, भरतपुर, नकीपुर में चकबंदी रुकवाने के लिए धरना शुरू किया गया था। अधिकारियों को इससे पूर्व भी इस संबंध में लिखित मांग पत्र दिया गया था। ग्रामीण अपने गांव में चकबंदी नहीं चाहते हैं, लेकिन चकबंदी के कुछ अधिकारी व कर्मचारी गांव में नापतौल के लिए पहुंच गए थे। जिस पर किसान यूनियन भड़क गई और धरना दिया। सूचना पर धरना स्थल पर तहसीलदार हामिद हुसैन व चकबंदी सीओ प्रेमलता पहुंची और किसानों के समक्ष गांव में नापतौल न करने तथा चकबंदी कमेटी की मीटिग बुलाकर ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव दिए जाने के लिए कहा। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब गांव में कोई नापतौल नहीं होगी, जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। धरने को चौधरी सूरपाल सिंह, डा. धर्मवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, खड़क सिंह, सुभाष सिंह, कौशल सिंह, सतीश कुमार, हरकिशन, शाहिद हुसैन आदि ने भी संबोधित किया।