धांधली के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बिजनौर जेएनएन। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:47 PM (IST)
धांधली के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
धांधली के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

बिजनौर, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हुई धांधली के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही उनका कहना था कि सरकार ने किसानों के हित में उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में उन्होंने विभिन्न मांगों से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

गुरुवार को सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी कालागढ़ रोड पर स्थित एक विवाह मंडप में एकत्र हुए। यहां से यह लोग केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में तहसील परिसर में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर प्रदर्शन किया। बाद में विभिन्न मांगों से संबंधित राष्‌र्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धीरेन्द्र सिंह को सौंपा। उनका कहना था कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ता पक्ष के लोगों ने धांधली की है। इसके अलावा किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ज्ञापन में किसानों की फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए, प्रदेश के किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान जल्द दिलाने, किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने, आवश्यक वस्तुओं के दाम कम करने, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगे, सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाए, किसानों के उत्पीड़न पर रोक लगे, प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने आदि मांग की है। इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान, अमित चौहान, जिला पंचायत सदस्य कपिल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन कमरूल इस्लाम, सपा नगराध्यक्ष नसीम राणा, उदित गुप्ता, मोहम्मद इरशाद अंसारी, कुशलपाल सिंह, घनश्याम सिंह, लाल बहादुर, दिलशाद, अयूब, नवनीत राणा, देवराज, इमरान अंसारी, शुएब अंसारी, आरिफ कुरैशी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी