शिक्षक संगठन की मजबूती पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक आरएसएस इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं संगठन के जिलामंत्री ने शिक्षकों को लखनऊ में हुई संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बारे में भी जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:43 PM (IST)
शिक्षक संगठन की मजबूती पर दिया जोर
शिक्षक संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बिजनौर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के तत्वावधान में शिक्षकों की बैठक आरएसएस इंटर कालेज में आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं संगठन के जिलामंत्री ने शिक्षकों को लखनऊ में हुई संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बारे में भी जानकारी दी।

मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला मंत्री विनोद कुमार ने बताया कि 25 जुलाई को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लालबाग ग‌र्ल्स कालेज लखनऊ में हुई थी। इसमें सभी जनपदों के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। बैठक में युवा शिक्षकों को संगठन में सक्रिय भूमिका निर्वहन करने पर जोर दिया गया। बताया कि कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करना संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। इस माौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नौ अगस्त को मांगों से संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को शाखा की महिला उपाध्यक्ष डा. एकता बिश्नोई ने भी संबोधित किया। शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार देवरा की अध्यक्षता तथा शाखा मंत्री विजयपाल सिंह के संचालन में हुई बैठक में अतुल कुमार, असित कुमार, अरविद कुमार, देवराज सिंह, राकेश सिंह, सुनील राजपूत, ऊधम सिंह, गौरव शर्मा, राजेंद्र जोशी, जसवंत सिंह, पुखराज सिंह, गायत्री देवी, नीरज देवी, पुष्पा गहलौत, विकास अग्रवाल, विरेंद्र कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे। शिवसेना ने मनाया सीएम का जन्मदिन

धामपुर : शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

मंगलवार को धामपुर में संगठन के कार्यालय पर शिव सैनिक एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनकी फोटो पर तिलक लगाकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी। हवन-पूजन डा. एमएस भागीरथी ने किया। इस मौके पर कई लोगों ने शिवसेना की सदस्यता भी ग्रहण की। साथ ही स्थानीय स्तर पर शिवसेना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख नगर विजय जैन, रोहित सैनी, धनराज सैनी, वरुण सैनी, अभिनव राजपूत, अभिषेक सैनी, देव वर्मा, सूरज वर्मा, अनु वर्मा, किशन रस्तोगी, रविद्र प्रजापति, संयम चौहान, उज्जवल कुमार, कृष्णा माहेश्वरी, तुषार मुदगल, संयम जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी