जनसंख्या की समस्या से बहुत समझदारी से निपटना होगा

नजीबाबाद में वाणी अखिल भारतीय हिदी संस्थान की ओर से जनसंख्या समस्या एवं समाधान विषय पर आनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। संस्थान की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर विचार गोष्ठी की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की समस्या से बहुत समझदारी से निपटना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:55 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:55 PM (IST)
जनसंख्या की समस्या से बहुत समझदारी से निपटना होगा
जनसंख्या की समस्या से बहुत समझदारी से निपटना होगा

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद में वाणी अखिल भारतीय हिदी संस्थान की ओर से 'जनसंख्या: समस्या एवं समाधान' विषय पर आनलाइन विचार गोष्ठी आयोजित की गई। संस्थान की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर विचार गोष्ठी की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की समस्या से बहुत समझदारी से निपटना होगा।

गोष्ठी में वर्षा अग्रवाल ने कहा कि हम दो हमारे दो.. यह मांग लंबे समय से की जा रही है। सुशीला गोयल ने कहा कि जनसंख्या रूपी समस्या का समाधान हमारे ही हाथों में है। मीरा मित्तल ने बच्चों की अच्छी परवरिश और उच्च शिक्षा से ही जनसंख्या पर अंकुश लग पाने की बात कही। मधु माहेश्वरी ने कहा कि रुढि़वादिता को खत्म करना होगा। शिल्पी अग्रवाल ने निम्न एवं पिछड़े वर्ग की शिक्षा के लिए सरकारी प्रयास किए जाने की बात कही। मीनाक्षी अग्रवाल ने सरकारी आंकड़ों पर चर्चा की। अर्चना चौहान ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़ा कानून बनना चाहिए।

गोष्ठी का संचालन कर रहीं रचना शास्त्री ने कहा कि महिला को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने से जनसंख्या पर लगाम लग सकती है। नीतू अग्रवाल ने काव्यात्मक शैली में कहा कि देश को वोटों की गंदी राजनीति से बाहर लाएंगे एवं जो आज भी न संभले तो ज्यादा देर हो जाएगी। डा. अंजू बंसल ने महिलाओं में शत-प्रतिशत साक्षरता पर बल दिया। अंत में संस्थान की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने कहा कि सभी धर्मो एवं वर्गो के लोगों को अंतर्मन में राष्ट्रहित की सोच विकसित करनी होगी। राष्ट्र के विकास में बाधा के साथ-साथ विभिन्न चुनौतियां पेश कर रही जनसंख्या की समस्या से बहुत समझदारी से निपटना होगा।

chat bot
आपका साथी