विपक्ष ने लगाया सत्तापक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच रस्साकसी शुरू हो गई जहां भाजपाई पार्टी प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं वहीं विपक्षी सपा-रालोद समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:43 PM (IST)
विपक्ष ने लगाया सत्तापक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप
विपक्ष ने लगाया सत्तापक्ष पर उत्पीड़न करने का आरोप

जेएनएन, बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच रस्साकसी शुरू हो गई, जहां भाजपाई पार्टी प्रत्याशी की जीत के दावे कर रहे हैं, वहीं विपक्षी सपा-रालोद समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं। मंगलवार को डीएम एवं एसपी से मिले विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न पर रोक लगाए जाने की मांग की।

समाजवादी और राष्ट्रीय लोकदल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चरणजीत कौर एवं भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। अब जीत हासिल करने के लिए सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मोहित बेनीवाल, जिला प्रभारी/राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के नेतृत्च में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में लगातार जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क किया जा रहा है। वहीं विपक्षी दलों के प्रत्याशी को नूरपुर क्षेत्र के विधायक नईम उल हसन, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, रालोद रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल पूर्व सांसद मुंशी रामपाल चुनाव लड़ा रहे हैं।

उधर, मंगलवार को विधायक नईम उल हसन, पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, रालोद जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी, रालोद रुहेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, भीम आर्मी के मंडल प्रभारी शमशाद सैफी, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र फौजी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रफी सै़फी, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, महमूद कस्सार, अहमद खि•ार खान, डीएम उमेश मिश्रा एवं एसपी डा. धर्मवीर सिंह से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम एवं एसपी को बताया कि भाजपा के इशारे पर पुलिस ने एक जिला पंचायत सदस्य पूरी रात थाने में बैठाए रखा, जबकि पुलिस वहीं मंडावली, कोतवाली देहात और बढ़ापुर क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्यों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रही है, ताकि वह दबाव में आकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट कर दे। उन्होंने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन भी दिया।

chat bot
आपका साथी