पांच बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध हालात में मौत

नांगलसोती थाना क्षेत्र के ग्राम तिसोतरा निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक किशोर पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह पढ़ाई के साथ-साथ पिता की आजीविका में मदद करता था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:04 PM (IST)
पांच बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध हालात में मौत
पांच बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध हालात में मौत

जेएनएन, बिजनौर। नांगलसोती थाना क्षेत्र के ग्राम तिसोतरा निवासी एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक किशोर पांच बहनों का इकलौता भाई था। वह पढ़ाई के साथ-साथ पिता की आजीविका में मदद करता था।

थाना क्षेत्र के ग्राम तिसोतरा निवासी एक व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पांच पुत्रियां और इकलौता पुत्र है। 12 वर्षीय पुत्र कक्षा आठ का छात्र था। तीन दिन पहले किशोर की मां छत पर खाना बना रही थी। तभी वह अचानक गायब हो गया था। किशोर के पिता ने घर पहुंचकर जब उसने पत्नी से उसके बारे में जानकारी ली, तो पता नहीं चल सका। उसने अपने भाइयों के परिवार में भी बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। अभी उसकी तलाश की जा रही थी, किसी ने घर के समीप बने छत रहित शौचालय में किशोर को दीवार से लगे खड़े देखा। किशोर के गले में कपड़ा पड़ा हुआ था। परिवार के लोगों ने शौचालय की दीवार कूदकर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसकी संदिग्ध मौत राज बनकर रह गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। थानाध्यक्ष संजय पांचाल ने बताया कि किशोर की मौत की सूचना नहीं मिली है। मारपीट का आरोप लगाया

हल्दौर क्षेत्र के ग्राम खासपुरा निवासी टीकम सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार सायं वह खेत पर सिचाई कर रहा था, इसी दौरान ग्राम निवासी हिमांशु, विवेक अपने दो साथियों के साथ वहां आया तथा पंचायत चुनाव में वोट न देने को कहते हुए गाली देने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख धमकी देते हुए अरोपित भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने कार्यवाही का आश्वासन पीड़ित को दिया है। -संसू

chat bot
आपका साथी