ब्रह्म का नाम है ब्राह्मण : मिश्र

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पंडित अजय कुमार मिश्र ने रविवार को एक बैंक्वेट हाल में ब्राह्मण महामिलन कार्यक्रम में कहा कि ब्रह्मा का नाम ब्राह्मण है। ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि एक संस्कार और संस्कृति है। ब्राह्मण ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का पाठ सिखाया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण स्वच्छता अभियान कोरोना काल में आम आदमी की मदद करने का काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को राशन तीन माह तक गरीबों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:27 PM (IST)
ब्रह्म का नाम है ब्राह्मण : मिश्र
ब्रह्म का नाम है ब्राह्मण : मिश्र

जेएनएन, बिजनौर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री पंडित अजय कुमार मिश्र ने रविवार को एक बैंक्वेट हाल में ब्राह्मण महामिलन कार्यक्रम में कहा कि ब्रह्मा का नाम ब्राह्मण है। ब्राह्मण कोई जाति नहीं, बल्कि एक संस्कार और संस्कृति है। ब्राह्मण ने पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का पाठ सिखाया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण, स्वच्छता अभियान, कोरोना काल में आम आदमी की मदद करने का काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को राशन, तीन माह तक गरीबों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे हैं।

समारोह में गृह राज्यमंत्री ने जिला पंचायत सदस्य डा. अरुण शर्मा, बीडीसी हर्ष पाराशर, ग्राम प्रधान अमित शर्मा, अनुज शर्मा, त्रिवेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, रेखा शर्मा, पवन शर्मा को ब्राह्मण गौरव सम्मान, श्रद्धा भारद्वाज, कृति भारद्वाज, सुरभि शर्मा, प्रिया शर्मा, निष्का शर्मा, माधव शर्मा, हनुमंत शर्मा, शिखर आमोक दीक्षित, गौतम अंगिरा को बाह्मण प्रतिभा सम्मान और सुषमा शर्मा, डा. अंशु एस दानी, डा. मिताली आत्रेय वशिष्ठ, डा. आभा आत्रेय, शशि शर्मा, किरन शर्मा और भावना पंडित को ब्राह्मण सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया।

समारोह में ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, राममिलन शर्मा, वरुण जोशी, विनोद गोस्वामी, डा. पंकज भारद्वाज, आराधना वाजपेयी ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों ने ब्राह्मणों के वोट लेने का काम करते है, जबकि आबादी के अनुपात में उन्हें कभी टिकट नहीं दिया जाता। समारोह में बिजनौर में ब्राह्मण धर्मशाला, भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण कराए जाने, संस्कृत विद्यालय स्थापित कराने के साथ ही मंदिरों के पुजारियों को भी मानदेय दिलाने मद्दा उठाया गया।

समारोह में कैप्टन गौरव वशिष्ठ ने गृह राज्यमंत्री को परसा भेंट किया, जबकि पंडित ललित शर्मा ने गृह राज्यमंत्री को पुष्प भेंट किए। संचालन अशोक शर्मा ने किया। सुनील भारद्वाज, आमोक दीक्षित, विजय वशिष्ठ, राजीव दानी, गजेंद्र शर्मा, टीसी शर्मा, पवन शर्मा मौजूद थे। -गार्ड आफ आनर दिया

गृह राज्यमंत्री पंडित अजय कुमार मिश्र के लोनिवि निरीक्षण भवन में पहुंचने पर पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर दिया। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विनय राणा, राजीव लोचन, संगीता अग्रवाल, पूनम गोयल, डा. बीरबल, संजीव गुप्ता, मनदीप चौधरी, आशीष अग्रवाल और सुनील राजपूत ने गृह राज्यमंत्री से मुलाकात की। गृह राज्यमंत्री ने डीएम उमेश मिश्र एवं एसपी डा. धर्मवीर सिंह से कानून व्यवस्था की जानकारी हासिल की।

chat bot
आपका साथी