सर्वसमाज का हित रालोद में सुरक्षित : अशोक

राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान मजदूर व्यापारी अन्य वर्गों की बात कर उन्हें उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ी। इसीलिए सभी वर्गों के लोगों को एक साथ होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। क्योंकि रालोद में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:59 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:59 PM (IST)
सर्वसमाज का हित रालोद में सुरक्षित : अशोक
सर्वसमाज का हित रालोद में सुरक्षित : अशोक

बिजनौर, जागरण टीम। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान, मजदूर, व्यापारी अन्य वर्गों की बात कर उन्हें उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ी। इसीलिए सभी वर्गों के लोगों को एक साथ होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। क्योंकि रालोद में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है।

यह बात उन्होंने शनिवार को चांदपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम सुल्तानपुर में बहुजन उदय अभियान के तहत हुई सभा में कही। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को पार्टी की नीतियों बताई। उनके प्रयास से सभा में एससी, एसटी प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील कुमार एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अशफाक अली खां की उपस्थिति में अनेक लोगों ने अपनी पार्टी छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में शामिल लोगों ने रालोद को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अली अदनान एवं संचालन जिला महासचिव डा. विपिन तोमर ने किया। सभा में शीशपाल राठी, नगर अध्यक्ष मुनजरिम अहमद, गजेंद्र सिंह, इरफानुद्दीन खान, शौकतअली अंसारी, रमेश चंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, अंकुश काकरान, पूर्व प्रधान ब्रह्मपाल सिंह, पीतम सिंह, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। हर वर्ग के हित में कार्य करती है भाजपा

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जलीलपुर ब्लाक परिसर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों व उसके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ भाजपा को हर वर्ग के हित में कार्य करने वाली पार्टी बताया।

ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विधान परिषद के सदस्य जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा ने गरीब, आम और खास सभी वर्ग के लिए कार्य किया है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी जो हर देश वासी के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की ओर ढ़ रहा है। कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अब काम के लिए चक्कर नहीं लगाते हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि पार्टी उनका सम्मान करती है। विश्व हिदू परिषद के विभाग अध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों से मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल, विनीत लांबा, वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी