हादसे में घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। समय से उपचार मिलने के चलते दोनों युवकों की जान बच सकी। घायलों के परिजनों ने परिवहन मंत्री की इस दरियादिली की मुक्त कंठ से सराहना की है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 11:03 PM (IST)
हादसे में घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे में घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

जेएनएन, बिजनौर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया। समय से उपचार मिलने के चलते दोनों युवकों की जान बच सकी। घायलों के परिजनों ने परिवहन मंत्री की इस दरियादिली की मुक्त कंठ से सराहना की है।

रविवार देर रात परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का काफिला अपने गांव से धामपुर लौट रहा था। इसी दौरान नगीना थाना क्षेत्र के गांव समसपुर सद्दू निवासी रामअवतार और मोरना निवासी अपने जीजा जयप्रकाश के साथ धामपुर की तरफ आ रहे थे। ग्राम नींदड़ू के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारकर फरार हो गया था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि परिवहन मंत्री पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बीच सड़क पर दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर बेसुध पड़े हैं। इतना ही नहीं स्कूटर ने आग लग गई थी। दोनों के अत्यधिक रक्तस्त्राव भी हो रहा था। परिवहन मंत्री ने काफिले को रुकवा कर अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सक डा. दीपक गोयल ने बताया कि समय से उपचार मिलने से दोनों की जान बच सकी है। अधेड़ की मौत

नहटौर : नहटौर के मोहल्ला जोशियान निवासी 46 वर्षीय धर्मेंद्र जोशी शुक्रवार को हरिद्वार गया था। शनिवार शाम वह नहटौर वापस आ गया था। बताया जाता है खाना खाने के बाद वह सो गया था। रात को किसी समय उसकी उसकी तबीयत खराब हुई तथा रविवार की सुबह उसे खून की उल्टी हुई। स्वजन उसे सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआइ बबलू सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी