मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर किया युवती का कत्ल

बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या का राजफाश करते हुए प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आधी रात को मुख्य आरोपित ने पहले मोमोज खिलाया और फिर प्लास्टर काटने वाले ब्लेड से पेट चीर दिया। दुपट्टे से मुंह दबाकर हत्या कर दी। युवती की ओर से शादी नहीं करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। कोर्ट ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:10 PM (IST)
मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर किया युवती का कत्ल
मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर किया युवती का कत्ल

जेएनएन, बिजनौर: बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव में युवती की हत्या का राजफाश करते हुए प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आधी रात को मुख्य आरोपित ने पहले मोमोज खिलाया और फिर प्लास्टर काटने वाले ब्लेड से पेट चीर दिया। दुपट्टे से मुंह दबाकर हत्या कर दी। युवती की ओर से शादी नहीं करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। कोर्ट ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के एक गांव अल्हैदादपुर खजुवा उर्फ कोपा निवासी 18 वर्षीय प्रियंका पुत्री स्वर्गीय हरस्वरुप का शव रविवार दोपहर घर से 20 मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। मृतका की मां दयावती की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस और स्वाट टीम ने हत्या का राजफाश कर दिया। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि हत्याकांड में पुलिस ने शिवाला कलां थाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी नौबहार उर्फ नीव पुत्र राजन और रोहित पुत्र जगदीश निवासी गांव झिलमिल थाना नगीना को गिरफ्तार किया है। नौबहार अपनी ननिहाल कोपा में रहकर नगीना के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गजराज सैनी के यहां कंपाउंडरी करता था। उसका पड़ोस की प्रियंका से प्रेम संबंध हो गए थे। अक्सर वह चोरी-छिपे मिलते थे। इस दौरान प्रियंका ने नौबहार से शादी करने का प्रस्ताव रखा। उसने इंकार कर दिया। इस पर वह उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी थी। इसके चलते नौबहार ने हत्या की योजना बनाई। उसने अपने साथ काम करने वाले रोहित को भी वारदात में शामिल कर लिया।

-----

रात में आठ बजे आ गया था नगीना

नौबहार ने शनिवार रात प्रियंका से मिलने का वायदा कर लिया। वारदात की रात आठ बजे वह भैंसा गांव से बाइक से नगीना आ गया। नगीना से उसने क्लीनिक से प्लास्टर काटने वाला ब्लेड लिया। इसके बाद रोहित के साथ जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद उन्होंने एक दुकान से मोमोज पैक कराए। नौबहार और रोहित वायदे के अनुसार रात में एक बजे कोपा पहुंच गए। फोन कर युवती को घर के बाहर बुला लिया। करीब एक घंटे तक बातचीत की और मोमोज खाया। इसके बाद उसने ब्लेड से उसका पेट चीर दिया। कपड़े से मुंह दबा दिया। करीब एक घंटा दस मिनट के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात रामअर्ज, प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, दारोगा जर्रार हुसैन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी