घिसटपुरी में प्लॉट में मिला युवक का शव

बिजनौरजेएनएन। गांव घिसटपुरी में खाली प्लाट में इकट्ठा गंदे में पानी गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक का शव पूरी रात पानी में ही पड़ा रहा। सुबह शव की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 10:13 PM (IST)
घिसटपुरी में प्लॉट में मिला युवक का शव
घिसटपुरी में प्लॉट में मिला युवक का शव

घिसटपुरी में प्लॉट में मिला युवक का शव

बिजनौर,जेएनएन। गांव घिसटपुरी में खाली प्लाट में इकट्ठा गंदे में पानी गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक का शव पूरी रात पानी में ही पड़ा रहा। सुबह शव की पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के गांव घिसटपुरी में आबादी के बीच स्थित एक खाली प्लॉट में आबादी का गंदा पानी इकट्ठा होता है। शनिवार सुबह इस गंदे पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। पुलिस ने शव बाहर निकाला। मृतक के पास से मिले मोबाइल में मिले नंबरों से संपर्क किया गया तो मृतक की पहचान गांव गढ़मलपुर निवासी विनोद कुमार (32) पुत्र बालकराम के रूप में हुई।

मृतक के भाई महेश ने बताया कि विनोद नशे का आदी था। वह शुक्रवार शाम घर से निकला था। विनोद के रात घर नहीं लौटने पर पूरी रात उसकी तलाश की गई थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा था। आशंका जताई गई है कि शुक्रवार को वह नशे की हालत में वह पानी में गिर गया और उससे उठा नहीं गया। पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। विनोद की मौत से पत्नी निगम और छोटे-छोटे तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

-----------

chat bot
आपका साथी