दिनभर कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को किया बेहाल

जेएनएन बिजनौर दिनोंदिन जनपद में ठंड बढ़ रही है। सोमवार को आसमान में कोहरा छाया रह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 10:33 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 10:33 PM (IST)
दिनभर कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को किया बेहाल
दिनभर कड़कड़ाती ठंड ने लोगों को किया बेहाल

जेएनएन, बिजनौर : दिनोंदिन जनपद में ठंड बढ़ रही है। सोमवार को आसमान में कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ शीतलहर चलने से जनपद में ठंड ने अपना पूरा रूप दिखाया। बर्फीली हवा चलने से मौसम में सुन्न ज्यादा रही, जिससे जनमानस कंपकंपाता रहा। जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट मापी गई। दिन में धूप तेज निकलने से न्यूनतम तापमान बढ़ा। कोहरे की धूंध और सूर्यदेवी लंबी जद्दोजहद के बीच करीब दो बजे आसमान से कोहरा हटा और धूप निकली। सुबह व रात को कोहरा छाया रहने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे अपने गंतव्यों को पहुंचे। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम होते ही ठंड फिर से अपने शबाब पर पहुंच गई। ठंड से बचाव के लिए पालिका की ओर से सुबह-शाम को चौराहों पर अलाव जलाएं जा रहे है, राहगीर भी ठंड से बचाव को अलाव का सहारा ले रहे हैं।

जनपद को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

चांदपुर : जनवरी माह अपने आखिरी दौर में है। कोहरे की धुंध आसमान में छा गई और हवा चलने लगी। जिससे दिन की शुरूआत ठंड के साथ हुई। हालांकि, दोपहर दो बजे के करीब सूर्यदेव के दर्शन हुए और धूप भी खिल गई। जिससे लोगों को राहत मिली। शाम होते-होते अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। तेज हवा चलने ठंड बढ़ गई। एकाएक ठंड में भी इजाफा हो गया। ठंड बढ़ने से लोग समय से ही घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

कोतवाली देहात : सोमवार सुबह कोहरा बना रहा। ठंडी हवाओं ने सर्दी और बढ़ा दी। अलाव जलाकर लोगों ने ठंड को दूर करने का प्रयास किया। दो बजे के बाद धूप निकली। लोग कड़ाके की सर्दी में दिनभर कांपते रहे। पहाड़ी बर्फबारी और शीतलहर के चलने से अचानक ठंड में एक बार फिर इजाफा हुआ है। शाम ढ़लते ही सुबह और दोपहर की तरह ठंडी हवाएं चलने लगी।

chat bot
आपका साथी