किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली

अफजलगढ़ में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को लखीमपुर खीरी मामले में मृत किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। अफजलगढ़ के गुरुद्वारे से शुरू होकर यात्रा रेहड़ और अफजलगढ़ के विभिन्न गांवों से होती हुई स्योहारा ब्लाक की ओर रवाना हुई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:04 PM (IST)
किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली
किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली

जेएनएन, बिजनौर। अफजलगढ़ में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार को लखीमपुर खीरी मामले में मृत किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली गई। अफजलगढ़ के गुरुद्वारे से शुरू होकर यात्रा रेहड़ और अफजलगढ़ के विभिन्न गांवों से होती हुई स्योहारा ब्लाक की ओर रवाना हुई। जहां अस्थि कलश को स्योहारा ब्लाक के पदाधिकारियों को सौंप दिया गया।

पिछले सप्ताह लखीमपुर किसानों के अस्थि कलश किसान अफजलगढ़ लाए थे, उस समय यात्रा स्थगित कर दी गई थी। बुधवार को अफजलगढ़ व रेहड़ के विभिन्न गांवों कल्लूवाला, छतरीपट्टा, केहरीपुर जंगल, नौआबाद जंगल आदि में यात्रा निकाली गई। बाद में रेहड़ के बादीगढ़ चौराहे से होती हुई शाम को सुआवाला स्थित गुरुद्वारे पहुंची। बाद में यात्रा स्योहारा ब्लाक की ओर रवाना हुई, जहां सीमा पर स्योहारा ब्लाक क्षेत्र के पदाधिकारियों व किसानों को कलश सौंपे गए। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, दर्शन सिंह फौजी, वीर सिंह, अजबिद्र सिंह, अशोक कुमार, मुख्तियार सिंह, सुरेंद्र, अजमेर, कुलविद्र, बलदेव, गजेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, नूरपुर: भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्रा बुढ़नपुर ब्लाक से नूरपुर पहुंची। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा रात्रि में गांव रामोरूपपुर में रुकेगी। जिसके बाद गुरुवार को यह कलश यात्रा शिवालाकलां क्षेत्र से होते हुए जलीलपुर ब्लाक में पहुंचेगी, जहां पर किसानों द्वारा कलश यात्रा के दौरान मृत किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बताया कि आगामी 24 अक्टूबर को यह यात्रा बैराज घाट पहुंचेगी, जहां पर अस्थि विसर्जन होगा। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा, वीर सिंह डबास, उत्तम सिंह, महेश एवं मोनू चौधरी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी