जंगल गई मूकबधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

खेत से चारा काटने गई एक मूकबधिर महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:09 PM (IST)
जंगल गई मूकबधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
जंगल गई मूकबधिर महिला से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

जेएनएन, बिजनौर। खेत से चारा काटने गई एक मूकबधिर महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

नूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी बोलने में सक्षम नहीं है। शनिवार शाम वह जंगल से चारा काटने गई थी। इस दौरान पड़ोस के ही गांव निवासी अमित ने उससे दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे खेत में बेहोश पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए। पुलिस ने आरोपित अमित को दबोच लिया। थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा का कहना है कि पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित का चालान

किरतपुर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया क्षेत्र के ग्राम भनेड़ा में एक युवक ने रात में एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। महिला द्वारा तहरीर देने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छज्जा गिरा, मलबे में दबने से युवक की मौत

नूरपुर क्षेत्र के गांव पीपला जागीर में रिश्तेदारी में आया युवक अचानक गिरे छज्जे के नीचे दब गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

जनपद मुरादाबाद के ग्राम मथाना निवासी 20 वर्षीय अजीम पुत्र इब्राहिम दो दिन पूर्व गांव पीपला जागीर निवासी अपनी मौसी शाहजहां के यहां ईद मिलने आया था। शनिवार रात वह गेट पर खड़ा था तभी अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे अजीम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन पीपला जागीर पहुंचे और शव को गमगीन माहौल में अपने गांव ले गए।

chat bot
आपका साथी