गन्ना पौधा उपज में सुभाष प्रदेश में पहले पायदान पर

गन्ना विभाग की ओर से राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2020-21 प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ जिसमें शीघ्र प्रजाति पौधा प्रतियोगिता में बिजनौर जिले के ग्राम नंगला महेश्वरी निवासी किसान सुभाष चंद्र ने 2634.00 कुंतल हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा जिला लखीमपुर खीरी की किसान राजेंद्री देवी 2473.00 कुंतल तथा अचल कुमार लखीमपुर खीरी 2368.00 कुंतल हेक्टेयर उपज प्राप्त कर द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:44 AM (IST)
गन्ना पौधा उपज में सुभाष प्रदेश में पहले पायदान पर
गन्ना पौधा उपज में सुभाष प्रदेश में पहले पायदान पर

जेएनएन, बिजनौर। गन्ना विभाग की ओर से राज्य गन्ना प्रतियोगिता वर्ष 2020-21 प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हुआ, जिसमें शीघ्र प्रजाति पौधा प्रतियोगिता में बिजनौर जिले के ग्राम नंगला महेश्वरी निवासी किसान सुभाष चंद्र ने 2634.00 कुंतल हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा जिला लखीमपुर खीरी की किसान राजेंद्री देवी 2473.00 कुंतल तथा अचल कुमार लखीमपुर खीरी 2368.00 कुंतल हेक्टेयर उपज प्राप्त कर द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रदेश में राज्य गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के लिए अनुमन्य संवर्ग यथा पेड़ी, शीघ्र पौधा एवं सामान्य पौधा एवं ड्रिप विधि से सिचाई के तहत संपूर्ण प्रदेश से 126 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। गन्ना फसल प्रतियोगी खेतों की कटाई के लिए राज्य स्तर से कटाई अधिकारी नामित किए गए। नामित कटाई अधिकारियों के स्तर से प्राप्त परिणामों के आधार पर किसानों को विजयी घोषित किया गया।

प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी के अनुसार शीघ्र पौधा संवर्ग के तहत ग्राम नंगला महेश्वरी निवासी सुभाष चंद्र पुत्र रामपाल सिंह, जोन बरकातपुर बिजनौर ने 2634.00 कुंतल प्रति हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। इस प्रतियोगिता में शीघ्र पौधा संवर्ग के तहत प्रथम पुरस्कार विजेता को 15 हजार रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पेड़ी संवर्ग के तहत बिजनौर के किसान प्रीतम को प्रोत्साहन पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। युवा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती करने के लिए प्रेरित करने को आगामी राज्य गन्ना प्रतियोगिता में एक नए गन्ना प्रतियोगिता युवा गन्ना किसान को भी सम्मिलित किया गया है। इसके लिए युवा गन्ना किसान अपने आवेदन पत्र गन्ना विभाग के परिक्षेत्रीय कार्यालय में संबंधित परिषद के माध्यम से जमा कर सकते है। वर्ष 2018 में भी रहे थे प्रथम

ग्राम नंगला महेश्वरी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस साल 14 बीघा के खेत में शीघ्र प्रजाति के गन्ने की बुआई की थी, जिसमें क्रॉप कटिग हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में गन्ना शीघ्र पौध की उपज प्रतियोगिता में भी उन्होंने प्रथम स्थान पाया था। उन्हें खुशी है कि उनकी मेहनत रंग ला रही है।

----

-बोले अधिकारी

शीघ्र पौधा प्रजाति के घोषित गन्ना प्रतियोगिता के परिणाम में किसान सुभाष चंद्र ने 2634.00 कुंतल हेक्टेयर उपज प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। इस बार होने वाली प्रतियोगिता में युवा गन्ना किसान को सम्मलित किया जाएगा। विभिन्न माध्यमों से शासन की लाभकारी योजनाओं लाभान्वित करने को प्रचार किया जाता रहता है। किसानों को गन्ना बुआई, बीमारी की रोकथाम, उन्नत गन्ना प्रजाति आदि के बारे बताया जाता है।

-यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।

chat bot
आपका साथी