श्मशान भूमि में दाह संस्कार करने से रोका, आक्रोश

किरतपुर पालिका प्रशासन ने श्मशान भूमि पर शव का दाह संस्कार करने से रोकने का प्रयास किया गया। विरोध के बाद पालिका स्टाफ और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:19 PM (IST)
श्मशान भूमि में दाह संस्कार करने से रोका, आक्रोश
श्मशान भूमि में दाह संस्कार करने से रोका, आक्रोश

बिजनौर, जेएनएन। किरतपुर पालिका प्रशासन ने श्मशान भूमि पर शव का दाह संस्कार करने से रोकने का प्रयास किया गया। विरोध के बाद पालिका स्टाफ और पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

पालिका कार्यालय के सामने छितावर मार्ग पर राजस्व विभाग में कुछ भूमि श्मशान भूमि दर्ज है। इस भूमि में पालिका ने लगभग 45 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कराया है। भूमि में दो चबूतरे हैं, जिन पर शेड भी डाला गया है और चाहरदीवारी कर गेट लगाया गया है। श्मशान भूमि में गत दो माह से लगभग एक दर्जन शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। रविवार को छवि जैन पत्नी विकास जैन का निधन हो गया था। दोपहर को स्वजनों और गणमान्य लोगों द्वारा श्मशान भूमि पर दाह संस्कार कराया जा रहा था। ईओ हरिलाल पटेल की शिकायत पर किरतपुर पुलिस ने शव का दाह संस्कार किए जाने पर एतराज किया, लेकिन गणमान्य लोगों की नाराजगी पर पुलिसकर्मी वापस लौट गए। प्रदीप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, कस्तूरीलाल कालरा, अमित अग्रवाल ने डीएम से श्मशान भूमि में शव दाह संस्कार कराए जाने के आदेश करने की मांग की है। ग्राम पंचायतों की बैठक में समितियों का गठन

नहटौर : ब्लाक आंकू की 78 ग्राम पंचायतों में रविवार को ग्राम पंचायत समिति बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समितियों का गठन किया गया। वहीं रेहड़ में भी ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की पहली बैठक हुई। इसमें नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंध समिति बनाई गई। इन समितियों के गठन के उपरांत इनकी कार्य योजना के बारे में अवगत कराया गया। उधर, रेहड़ ग्राम पंचायत भवन में ग्राम पंचायत की पहली बैठक का आयोजन किया गया। निर्माण कार्य समिति, शिक्षा समिति, नियोजन समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति एवं जल समिति का गठन किया गया। ग्राम प्रधान फूलजहां की अध्यक्षता एवं ग्राम पंचायत सचिव इरफान मंसूरी के संचालन में हुई बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी