गंगा में तैरता मिला पत्थर

इस पत्थर को गंगा से बाहर निकाला। बताया जाता है कि पत्थर पर राम लिखा हुआ है। नमामि गंगे विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ ¨सघल पत्थर को शहर में ले आए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:33 PM (IST)
गंगा में तैरता मिला पत्थर
गंगा में तैरता मिला पत्थर

बिजनौर : गंगा में पत्थर को तैरता हुआ देखकर लोगों के कौतूहल का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इसे चमत्कार मानते हुए इस पत्थर की पूजा करने लगे। उनका दावा है कि पत्थर पर राम लिखा हुआ है। इसे पहले बिजनौर लाया गया और कुछ देन मंदिर में रखने के बाद बैराज पर पहुंचा दिया गया।

शुक्रवार को गंगा में स्नान करते समय कुछ लोगों को एक पत्थर तैरता दिखाई दिया। उन्होंने इस पत्थर को गंगा से बाहर निकाला। बताया जाता है कि पत्थर पर राम लिखा हुआ है। नमामि गंगे विचार मंच के जिला संयोजक सौरभ ¨सघल पत्थर को शहर में ले आए।

पत्थर का वजन करीब आठ किलो है। इसे पानी में डालकर देखा गया तो यहां पर यह तैर रहा था। पत्थर को कुछ देर मंदिर में रखने के बाद पुन: बैराज पर ले जाया गया। पत्थर को बैराज पर स्थापित कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी