मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला

लाकडाउन के दौरान शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने पर दोपहर तक बाजार में चहल-पहल रही। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कुछ जगह चेकिग अभियान चलाकर लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों का चालान किया। मास्क न लगाने वालों से ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:36 PM (IST)
मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला
मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला

बिजनौर, जेएनएन। लाकडाउन के दौरान शुक्रवार को आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने पर दोपहर तक बाजार में चहल-पहल रही। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कुछ जगह चेकिग अभियान चलाकर लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों का चालान किया। मास्क न लगाने वालों से ढाई लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कुछ दुकानें निर्धारित समय से अधिक खुलने पर लाठी भी फटकारी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लाकडाउन लागू है। सख्ती से इसका पालन कराया जा रहा है।

शुक्रवार को लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिग की। बिना मास्क के घूमने वालों का चालान कर जुर्माना वसूला गया। शुक्रवार सुबह से बाजार और सड़कों में भीड़-भाड़ रही। परचून और बीज भंडार की दुकानें खुलीं। सुबह से लोग खरीदारी के लिए आए। इसको लेकर पर सड़क भीड़-भाड़ रही। चूंकि, दुकानें सुबह 11 बजे ही खुलने के आदेश है। सुबह से दुकानों पर लाइन लगी रही। किसानों ने भी बीज व अन्य सामान खरीदा। पुलिस ने जगह-जगह चेकिग अभियान चलाया। हर थाना क्षेत्र में बेवजह बाहर घूमने वालों के चालान किए। जिलेभर में साढ़े तीन सौ चालान कर ढाई लाख का जुर्माना वसूला। एसपी सिटी प्रवीण रंजन, एसपी पूर्वी अनित कुमार और एसपी देहात संजय कुमार ने अपने-अपने क्षेत्र में घूमकर लाकडाउन का जायजा लिया। पुलिस ने कुछ दुकानें निर्धारित समय से अधिक खुलने पर फटकार लगाकर लाठी भी फटकारी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लाकडाउन लागू है। सख्ती से इसका पालन कराया जा रहा है। - - - - - -

chat bot
आपका साथी