सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले 2022 के चुनाव में हम सब मिलकर जी जान के साथ चुनाव में लगेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 11:17 PM (IST)
सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन
सपाइयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

जेएनएन, बिजनौर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले 2022 के चुनाव में हम सब मिलकर जी जान के साथ चुनाव में लगेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी को एकजुट होकर सपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलानी है। इस अवसर पर डॉ. रमेश तोमर, शमशाद अंसारी, राधा सैनी, रागिब हुसैन, सतपाल सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा, महमूद कसार, दारा सिंह, हनी फैसल, शुजात हुसैन, जीशान अलम, सुहेल बाकर, शेख रईस, सरफराज अहमद, मुस्तकीम अहमद, डॉक्टर इरफान मलिक, डॉक्टर रहमान एहसास, चौधरी दारा सिंह, संजीव यादव, शाकिर खान, जगमिदर, अशोक आर्य और अहमद खिजर खां उपस्थित थे।

संवाद सहयोगी, चांदपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटा। सपा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटाकर उनकी लबी उम्र की कामना की। साथ ही कार्यकर्ताओं से 2022 में सपा की सरकार बनाने के लिए तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जो हालात हैं, उससे किसान, आम व युवा वर्ग सभी परेशान हैं। महंगाई चरम पर है तो युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मोमिन खान, समीम शेख, केशव यादव, नौशाद कस्सार, मोहम्मद युनुस, मु•ाम्मिल कुरैशी, नफीस पहलवान, उस्मान अल्वी, हाजी मुन्ने कुरैशी आदि उपस्थित रहे। उधर, गेस्ट हाउस में भी अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वामी ओमवेश के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी