खिलाड़ी हत्याकांड में डीएम और एसपी से मिले सपाई

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम और एसपी से मुलाकात की। सपाइयों ने दोनों अधिकारियों से महिला नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड के राजफाश पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:51 PM (IST)
खिलाड़ी हत्याकांड में डीएम और एसपी से मिले सपाई
खिलाड़ी हत्याकांड में डीएम और एसपी से मिले सपाई

जेएनएन, बिजनौर। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम और एसपी से मुलाकात की। सपाइयों ने दोनों अधिकारियों से महिला नेशनल खिलाड़ी हत्याकांड के राजफाश पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

विधायक नगीना मनोज पारस, विधायक नूरपुर मनोज पारस, पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान और जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डा. धर्मवीर सिंह से मुलाकात की। नेताओं ने कहा कि नेशनल खिलाड़ी की हत्या का सही राजफाश नहीं हुआ है, क्योंकि एक नशेड़ी किसी स्वस्थ युवती की अकेले हत्या नहीं कर सकता। उनका यह भी कहना था कि जब आडियो काल में अंकल का जिक्र आया था तो फिर युवक का नाम किस प्रकार आया। उन्होंने दोनों अधिकारियों से घटना का निष्पक्ष राजफाश करने की मांग की। एसपी ने सपा नेताओं को बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद सपा नेता पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें आर्थिक सहायता देने का प्रयास किया, लेकिन स्वजन ने आर्थिक सहायता लेने से इन्कार कर दिया। थे था मामला

गत दस सितंबर को घर लौटते समय पल्लेदार ने महिला नेशनल खिलाड़ी की हत्या कर दी थी और मोबाइल लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने प्रकरण में गांव आदमपुर निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। शहजाद रेलवे स्टेशन परिसर में ही पल्लेदारी करता था। -4.12 लाख की आर्थिक सहायता मृतक नेशनल खिलाड़ी के स्वजन के खाते में प्रशासन की ओर से 4.12 लाख रुपये पहुंच गए हैं। अनुसूचित जाति को मिलने वाली आर्थिक मदद के चलते पीड़ित परिवार के खाते में यह रकम ट्रांसफर की गई है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने उक्त धनराशि खाते में हस्तांतरित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि शेष 4.12 लाख की धनराशि आरोप पत्र दाखिल होने पर मृतका के स्वजन के खाते में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में शासन की ओर से मृतका के परिवार को 8.25 लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाती है।

chat bot
आपका साथी