लाकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

कोरोना वायरस की लहर एक बार फिर से प्रकोप दिखाने लगी है। रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार और दुकानें बंद रहीं। वाहनों की आवाजाही इक्का-दुक्का रही। जिलेभर में फायर टेंडरों ने 57 स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। रविवार को जिले में पूर्ण लाकडाउन रहा। वहीं सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पंचायत चुनाव के चलते सड़क पर फोर्स का मूवमेंट कम रहा। फोर्स और अधिकारी चुनाव में व्यस्त रहे। बाजार नहीं खुलें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM (IST)
लाकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
लाकडाउन से सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

जेएनएन, बिजनौर। कोरोना वायरस की लहर एक बार फिर से प्रकोप दिखाने लगी है। रविवार को साप्ताहिक लाकडाउन पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार और दुकानें बंद रहीं। वाहनों की आवाजाही इक्का-दुक्का रही। जिलेभर में फायर टेंडरों ने 57 स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। रविवार को जिले में पूर्ण लाकडाउन रहा। वहीं, सुबह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। पंचायत चुनाव के चलते सड़क पर फोर्स का मूवमेंट कम रहा। फोर्स और अधिकारी चुनाव में व्यस्त रहे। बाजार नहीं खुलें। चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों के पहिए थमे रहे। वहीं, लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। वाहन नहीं मिलने के चलते लोग रास्ते में अटके रहे। इमरजेंसी सेवाएं वाली दुकानें मेडिकल स्टोर व सब्जी समेत अन्य सामान खुले रहे। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह और चीफ फायर आफीसर अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में सैनिटाइजेशन किया गया।

फायर सर्विस की यूनिटों व पालिका के सहयोग से सैनिटाइजेशन किया गया। जिसमें चार फायर टेंडरों व एक वाटर मिस्ट का प्रयोग किया गया। वहीं, बिजनौर शहर में शक्ति चौक से डाकखाने, पुलिस चेकपोस्ट शक्ति चौक, डाकखाने से सदर बाजार तक स्थानीय मार्केट, सब्जी मंडी निकट जगहों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इसके अलावा जिले में अन्य शहरों में भी सैनिटाइजेशन किया गया। जिले में 57 जगहों पर दमकल विभाग की गाड़ियों से सैनिटाइजर का बड़े स्तर पर छिड़काव किया। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि लाकडाउन पूरी तरह सफल रहा। बाजार बंद रहें और आवाजाही नाममात्र की रही। अगली बार और सख्ती के साथ लाकडाउन को लागू किया जाएगा। इस कारण सभी लोग संक्रमण से बचने के लिए सतर्कता जरूर बरतें।

chat bot
आपका साथी