सिख समाज ने बैंडबाजे के साथ निकाला नगर कीर्तन

गांव नकीबपुर खजूरी में गुरुनानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। वहीं इस दौरान नगर कीर्तन में सम्मिलित होने पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिदर कौर व रणजीत सिंह का गुरुद्वारा कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 10:54 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 10:54 PM (IST)
सिख समाज ने बैंडबाजे के साथ निकाला नगर कीर्तन
सिख समाज ने बैंडबाजे के साथ निकाला नगर कीर्तन

बिजनौर, टीम जागरण। गांव नकीबपुर खजूरी में गुरुनानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया। वहीं इस दौरान नगर कीर्तन में सम्मिलित होने पहुंचे भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिदर कौर व रणजीत सिंह का गुरुद्वारा कमेटी द्वारा स्वागत किया गया।

सोमवार को गुरुद्वार कमेटी द्वारा कमेटी द्वारा संगत के सहयोग से गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर कीर्तन दरबार व नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारे से किया गया, जो गांव के विभिन्न स्थानों से होते हुए गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में विभिन्न आकर्षण झांकियां निकाली गई। तलवारों से अखाड़े भी दिखाए गए। नगर कीर्तन में गुरु का गुणगान करते हुए सिख समुदाय के लोग और महिलाएं चल रही थीं। कई जगहों पर नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बैंड-बाजों तथा डीजे पर बजने वाले मधुर धार्मिक संगीत से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर कीर्तन में आकू मंडल उपाध्यक्ष हरमीत सिंह उर्फ राजू, हरपाल सिंह छोटू, अजरावल सिंह, अनमोल सिंह, पम्मी सिंह, संदीप सिंह, सोनू सिंह, हरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह भाटिया, सतवीर सिंह भाटिया, सिमरनजीत सिंह राठौर, सुरजीत सिंह भाटिया आदि शामिल रहे।

अनाथ आश्रम में बच्चों को वितरित किए फल

आरएसएम डिग्री कालेज में एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस मनाया। इस मौके पर कालेज परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। एनसीसी अधिकारी ने कैडेट्स को एनसीसी के महत्व के बारे में बताया। बाद में कैडेट्स ने अनाथ आश्रम में पहुंचकर बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित कीं।

सोमवार को आरएसएम डिग्री कालेज 32 यूपी बटालियन के कैडेट्स ने एनसीसी दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने पहले कालेज परिसर में सफाई की। इस मौके पर मेजर डा. राजेश सिंह चौहान ने कहा कि एनसीसी में कैडेट्स को अनुशासन के अलावा देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाता है। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इसके बाद कैडेट्स धामपुर-स्योहारा रोड पर स्थित अनाथ आश्रम में पहुंचे तथा यहां पर बच्चों को फल, बिस्कुट, टाफियां, मिठाईयां आदि वितरित कीं। साथ ही बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर उन्हें विभिन्न जानकारियां भी दी। इससे बच्चे भी पूरी तरह से खुश दिखाई दिए। इस मौके पर विशाल यादव, निखिल कुमार, रोहित शर्मा, अब्दुल अजरत, अंकुर कुमार, शिवम कुमार, निखिल, दिव्या, कंचन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी