पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना ही श्राद्ध : डा. दीपक

गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री साधकों ने श्रद्धा के साथ अपने पूर्वजों का तर्पण संस्कार किया। कहा कि पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना ही श्राद्ध कहलाता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:36 PM (IST)
पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना ही श्राद्ध : डा. दीपक
पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना ही श्राद्ध : डा. दीपक

बिजनौर, जेएनएन। गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री साधकों ने श्रद्धा के साथ अपने पूर्वजों का तर्पण संस्कार किया।

डा. दीपक कुमार ने कहा कि पूर्वजों के उपकारों का स्मरण करना, उनके सद्गुणों व सद्कर्मों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना ही श्राद्ध है। शांतिकुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री साधकों ने तर्पण संस्कार करते अपने पूर्वजों का स्मरण किया। व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के हिदू धर्म में प्रति वर्ष पंद्रह दिन अपने पितरों के लिए श्राद्ध किया जाता है। स्वर्गस्थ आत्माओं की तृप्ति के लिए श्रद्धा पूर्वक दिया गया दान ही तर्पण है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य द्वारा शुभ कर्म करते रहने से पूर्वजों की ख्याति बढ़ती है। श्रद्धा और विश्वास के साथ तर्पण संस्कार करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। शास्त्रों में तर्पण को छह भागों में विभक्त किया गया है। ये हैं देव तर्पण, ऋषि तर्पण, दिव्य मानव तर्पण, दिव्य पितृ तर्पण, यम तर्पण और मनुष्य पितृ तर्पण। मनुष्य को मनुष्य पितृ तर्पण करना चाहिए। तर्पण संस्कार में कमल शर्मा, अजय सिंह, धनश्याम सिंह, जयपाल सिंह, सुनील शर्मा, हरीश शर्मा, हरि प्रकाश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, योगेश, शशि, कामेश, सारिका अग्रवाल आदि शामिल रहीं। गायत्री साधकों को पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण करने व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्या के विवाह में सहयोग करने का संकल्प लिया।

देश की संस्कृति और

विरासत पर की चर्चा

संवाद सूत्र, नहटौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधायक कैम्प कार्यालय पर सुना गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की संस्कृति, विरासत व आस्था के बारे में चर्चा की गई।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने लोगों के साथ सुना। विधायक कैंप कार्यालय पर आयोजित मन की बात कार्यक्रम के दौरान विधायक ओम कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम नई ऊर्जा एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा की उपलब्धियां की गिनाई। कहा कि भाजपा ने तमाम ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, ब्लाक प्रमुख राकेश चौधरी, नरेश, जिला महामंत्री मुकेन्द्र त्यागी, कपिल देव, अरविद कुमार, मनोज कुमार, संजीव, सारस्वत रस्तोगी, हेमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धान्त जैन के कैंप कार्यालय पर भी प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।

chat bot
आपका साथी