छात्र-छात्राओं को सीखे आत्मरक्षा के गुर

धामपुर स्थित प्रियंका माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मार्शल आर्ट शिविर की शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:37 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:37 AM (IST)
छात्र-छात्राओं को सीखे आत्मरक्षा के गुर
छात्र-छात्राओं को सीखे आत्मरक्षा के गुर

जेएनएन, बिजनौर। धामपुर स्थित प्रियंका माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मार्शल आर्ट शिविर की शुरुआत की गई। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के गुर सीखे।

शनिवार को बिन्नी कराटे एकेडमी आफ मार्शल आर्ट द्वारा एक शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रियंका माडर्न के प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने शिविर की शुरुआत की। इस दौरान बिन्नी कराटे के डायरेक्टर व कोच सलीम अहमद ने विद्यार्थियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। जिसमें कराटे की स्ट्रेट व बैक किक, हाई पंच, लोअर पंच और टाइगर पंच सहित विभिन्न तकनीक सिखाई गई। प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्रों के लिए व्यायाम और आत्मरक्षा के गुर सीखना आवश्यक है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। स्कूल के डायरेक्टर प्रियंकर सिंह व प्लानिग कोआर्डिनेटर अदिति सिंह राणा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राजीव चौहान, कोच सलीम अहमद, एसके देवरा, सरिता सिंह, अरुण कुमार, मोहित चौहान, विशाल वर्मा आदि उपस्थित रहे। एवीआइ के छात्रों का आइआइटी में चयन

एवीआइ के छात्रों ने आइआइटी एडवांस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आइआइटी एडवांस में तीन छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ एवीआई के निदेशक योगेश शर्मा, मैथस शिक्षक वीपी सिंह, जितेंद्र तथा कैमिस्ट्री शिक्षक दीपक वर्मा को दिया। एवीआइ के निदेशक योगेश शर्मा ने बताया कि अभय चौहान ने आल इंडिया रैंक 2201 प्राप्त की है। यह सफलता 12 वीं के साथ प्राप्त की है। बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। अक्षय कुमार ने एससी वर्ग में 2804 व अतुल कुमार ने भी एससी वर्ग में 3112 रैंक प्राप्त की है।

chat bot
आपका साथी