अज्ञात वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत

अफजलगढ़ के भूतपुरी स्थित पेट्रोल पंप से रविवार रात ड्यूटी से लौट रहे सेल्समैन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर उसे सीएचसी अफजलढ़ में भर्ती कराया गया जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:53 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से सेल्समैन की मौत

जेएनएन, बिजनौर। अफजलगढ़ के भूतपुरी स्थित पेट्रोल पंप से रविवार रात ड्यूटी से लौट रहे सेल्समैन को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर उसे सीएचसी अफजलढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना शेरकोट के गांव भनौटी निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र राम स्वरूप सिंह अफजलगढ़ क्षेत्र के भूतपुरी में स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप कार्यरत था। रविवार रात करीब दस बजे अशोक कुमार ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर जा रहा था। बताया गया है कि जब वह भूतपुरी से आगे रामगंगा पुल के पास पहुंचा तो लघुशंका के लिए रुका। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उसे सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन अशोक को काशीपुर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। कोतवाल नरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी राजबाला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

किरतपुर: उमरपुर गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब का सेवन करता था। मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहने की स्वजन की गुहार पर पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।

रविवार शाम ग्राम उमरपुर निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र मंगतराम जब गांव से घूमकर घर पहुंचा, तो घर के दरवाजे पर ही गिर गया। स्वजन सुमित को किरतपुर में निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर भनेड़ा चौकी के दारोगा धीरज सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता मंगतराम ने बताया कि सुमित शराब का अधिक सेवन करता था। उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। उन्होंने मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने की पुलिस से गुहार की, तो पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी