शांति एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया सगरांद पर्व

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सगरांद पर्व पूर्ण शांति के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान गुरुवाणी का कीर्तन भी किया गया। वहीं गुरुद्वारा के प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यक्रम के दौरान शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:32 PM (IST)
शांति एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया सगरांद पर्व
शांति एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया सगरांद पर्व

जेएनएन, बिजनौर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सगरांद पर्व पूर्ण शांति के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान गुरुवाणी का कीर्तन भी किया गया। वहीं गुरुद्वारा के प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यक्रम के दौरान शासन की गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया।

गुरुवार को गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने अपने सहयोगियों के माध्यम से गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन की विभिन्न प्रस्तुतियों से की। वहीं गुरुद्वारा की प्रबंध समिति का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने पर प्रबंध समिति सचिव अमरजीत सिंह सिडाना ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा गुरुद्वारे के प्रधान सतवंत सलूजा ने व्यक्तिगत एवं घरेलू व्यस्तताओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया। संगत की सहमति के बाद प्रबंध समिति के वर्तमान उपाध्यक्ष सरदार रविन्द्र सिंह सिडाना को तीन माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया है। कार्यवाहक अध्यक्ष ने बताया कि प्रबंध समिति का चुनाव आगामी अगस्त माह के सगरांद पर्व के दिन होगा। इस मौके पर प्रबंध समिति के दो सलाहकारों सरदार गुरशरण सिंह मोहन एवं मंजीत सिंह हुड्डा के अलावा आडिटर एसपी सलूजा, गुरमुख परिवार से लगभग 50 साल से चली आ रही परम्परा बनाए रखने तथा ऐसे लोगों को सेवा कार्य सौंपे जाने की बात कही, जो निस्वार्थ रूप से समर्पित भाव के साथ गुरुघर की सभी प्रकार की सेवाओं में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट ने गुरुद्वारा की प्रबंध समिति एवं गुरमुख परिवारों से कोरोना महामारी के मद्देनजर लोगों की सेवार्थ गुरुघर में ऑक्सीजन के सिलेंडरों की उपलब्धता बनाने तथा पीड़ित परिवारों में लंगर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की बात कही। आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए गुरुघर के सेवक सरदार सतमीत सिंह मनी को सेवा का दायित्व सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी