श्रीकृष्ण धाम में स्वाध्याय कक्ष स्थापित

श्रीकृष्ण धाम आश्रम में स्वाध्याय कक्ष स्थापित किया गया। इस मौके पर हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। ुिपपपपपपपप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:37 PM (IST)
श्रीकृष्ण धाम में स्वाध्याय कक्ष स्थापित
श्रीकृष्ण धाम में स्वाध्याय कक्ष स्थापित

नजीबाबाद (बिजनौर): श्रीकृष्ण धाम आश्रम में स्वाध्याय कक्ष स्थापित किया गया। इस मौके पर हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। साहू जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय डा. जगदीशचंद इंदु एवं उनके पुत्र स्वर्गीय प्रत्यूष शर्मा की स्मृति में डा.पुष्पलता इंदु ने श्रीकृष्ण धाम आश्रम में स्वाध्याय कक्ष का निर्माण कार्य। निर्माण पूर्ण होने पर मंगलवार को श्रीकृष्ण धाम आश्रम में हवन किया गया। नागरिकों ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दीं। संस्कृताचार्या परिधि की देखरेख में हवन के समापन पर भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। डा.पीयूष शर्मा, डा.संजीव गुप्ता एवं डा.हरीशचंद्र गुप्ता द्वारा सहयोग पर आभार व्यक्त किया। साथ ही शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डा.पुष्पलता इंदु ने कहा कि स्वाध्याय केंद्र पर शांत एवं ज्ञानार्जन के अनुकूल वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में दीपांशु शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, कुसुम शर्मा, विदाम विकास द्विवेदी, रितु शर्मा, बुद्धदेव शर्मा, घनश्याम वशिष्ठ, नरेंद्र शर्मा, कमलेश द्विवेदी, विशाल वैश्य, मुकुल माहेश्वरी, श्रद्धा माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी