रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम 15 को

बिजनौर : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र बिजनौर की ओर से आयोजित बैठक में कर्मचारियों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 10:09 PM (IST)
रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम 15 को
रोडवेज कर्मचारियों का चक्का जाम 15 को

बिजनौर : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र बिजनौर की ओर से आयोजित बैठक में कर्मचारियों की मांगों को न मानने पर 15 जनवरी को चक्का जाम कर हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी गई। कर्मचारियों की मांग की है कि क्षेत्र व जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान किया जाये।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र बिजनौर की ओर से डिपो अध्यक्ष सत्यपाल ¨सह की अध्यक्षता तथा शाखा मंत्री नरेश कुमार के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि प्रशासन से संगठन के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की कई बार मांग की गई लेकिन प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासन की ओर से उनकी क्षेत्र व जिला स्तरीय समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिषद की ओर से 15 जनवरी को चक्का जाम कर हड़ताल की जायेगी। बैठक में परिषद के सदस्यों से चक्का जाम व हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में जयवीर ¨सह, विकास मलिक, राजेंद्रपाल ¨सह, अमित कुमार, केके यादव, घनश्याम ¨सह, धर्मेंद्र ¨सह, ब्रहमपाल ¨सह, शैमशुल, प्रदीप चौधरी, प्रदीप ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी