निजीकरण के विरोध में रोडवेजकर्मी लामबंद, धरना

नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा परिवहन निगम के मार्गों पर संचालन के लिए निजी हाथों में सौंपने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देते हुए डिपो अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:07 AM (IST)
निजीकरण के विरोध में रोडवेजकर्मी लामबंद, धरना
निजीकरण के विरोध में रोडवेजकर्मी लामबंद, धरना

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा परिवहन निगम के मार्गों पर संचालन के लिए निजी हाथों में सौंपने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना देते हुए डिपो अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष फहीम अहमद के नेतृत्व में राकेश कुमार, सत्यभान सिंह, राजेश्वर सिंह, अरविद कुमार सांकेतिक धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन डिपो प्रभारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को प्रदेश में मात्र सात प्रतिशत मार्गों पर संचालन के लिए अनुमोदित किया गया है। पूरे प्रदेश में औसत से अच्छी आय अर्जित करने में कई बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन निगम की क्षमता की अनदेखी करते हुए परिवहन निगम एवं परिवहन कर्मचारियों पर कुठाराघात किया है। निजी बस ऑपरेटरों से मिलकर परिवहन निगम की बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निजीकरण का रोडवेजकर्मी पुरजोर विरोध करते हैं। यूनियन के निर्णय से अवगत कराते हुए ज्ञापन में कहा गया कि परिवहन निगम के मार्गों पर किसी भी दशा में प्राइवेट वाहनों का संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

-----------

चरनजीत सिंह

chat bot
आपका साथी