संविधान के सम्मान का लिया संकल्प

स्थानीय शिक्षण संस्थाओं व अन्य स्थानों पर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया और उन्होंने संविधान के सम्मान का संकल्प लिया। आरएसएम महाविद्यालय में एनसीसी कैड्टस ने सफाई अभियान चलाया तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:41 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:41 PM (IST)
संविधान के सम्मान का लिया संकल्प
संविधान के सम्मान का लिया संकल्प

जेएनएन, बिजनौर। स्थानीय शिक्षण संस्थाओं व अन्य स्थानों पर संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया गया और उन्होंने संविधान के सम्मान का संकल्प लिया। आरएसएम महाविद्यालय में एनसीसी कैड्टस ने सफाई अभियान चलाया तथा निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा नगर पालिका व तहसील परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया। गुरुवार को जेके माडर्न लॉ कालेज में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधक जितेंद्र चौहान ने कहा कि 26 नवंबर को प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस संविधान के निर्माता डा. बीआर आंबेडकर की स्मृति एवं सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने डा. आंबेडकर के जीवन पर भी प्रकाश डाला। कालेज के प्राचार्य डा. चंद्रकुमार विश्नोई ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया और संविधान के सम्मान की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके अलावा इकरा, सहदेव, फारुख, फिरोज आलम, सार्थक गुप्ता, रुकैय्या, ऊमाया, अलीशा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कनक चौहान, ओमपाल सिंह, अंजु रानी, साधना गहलौत, सुमित शर्मा, मनीष वर्मा, इमराना, सुमय्या, रोहित कुमार, विपुल कुमार आदि उपस्थित रहे।

वहीं आरएसएम महाविद्यालय कालेज में संविधान दिवस के अवसर पर सफाई अभियान चलाया। साथ ही भारतीय संविधान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुचिता, शबीना परवीन, अंशिका चौहान, पंकज वशिष्ठ, रघुवंश प्रताप सिंह आदि 37 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

कंपनी कमांडर मेजर डा. राजेश कुमार चौहान ने बताया कि संविधान पखवाड़े के तौर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वस्थ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा आदि कार्यक्रम 12 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल विशाल चड्ढा, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल, कर्नल मयंक पासवोला, वीरेन्द्र सिंह, भरत, सृष्टि राजपूत, तन्मय वत्स, अब्दुल मुतालिब आदि उपस्थित रहे।

उधर तहसील परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान तहसीलदार रमेशचंद्र चौहान ने संविधान के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा नगर पालिका परिसर में भी संविधान मनाया गया। इस अवसर पालिका चेयरमैन राजू गुप्ता, विकास कुमार, नितिन अग्रवाल, पुष्पेन्द्र सक्सेना, चेतनस्वरूप, विशाल कुमार, इन्द्रपाल सिंह, लवी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी