नियमित योग से शरीर रहता है निरोग

नजीबाबाद क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ सहित कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:41 PM (IST)
नियमित योग से शरीर रहता है निरोग
नियमित योग से शरीर रहता है निरोग

बिजनौर, जेएनएन। नजीबाबाद क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ सहित कई स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

शांतिकुंज हरिद्वार के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के निर्देशन में गायत्री साधकों ने योग किए। योग प्रशिक्षक कमल शर्मा ने गायत्री साधकों को योगासन और प्राणायाम कराया। युवा योग प्रशिक्षक प्रशांत कुमार, आशु चौधरी, योगेश कुमार ने शीर्षासन, मयुरासन का अभ्यास कराया। डा. दीपक कुमार ने कहा कि नियमित योग से इम्युनिटी पावर बढ़ती है, तनाव दूर भागता है और मन को शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का पालन करते हुए अधिकांश गायत्री साधकों ने घर पर ही योगासन किया। रमा जैन कन्या महाविद्यालय में निदेशक डा. केसी मठपाल के निर्देशन में एनसीसी कैडेट, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयं सेविकाएं ने प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपाल भाति योगाभ्यास कर योग से होने वाले लाभ को विस्तार से बताया। शालिनी, खुशबू, इशिका, खुशी, शिवानी, अंजलि, भानू प्रिया आदि छात्राओं ने योगाभ्यास किया। शिव मंदिर परिसर में भाजपाइयों ने योगाभ्यास किया। संदीप एड. सुधीर राणा के निर्देशन में चौधरी ईशम सिंह, अरविद शर्मा, गजेंद्र चौहान, हरीश, करण सिंह, जयपाल सिंह, अनुज तोमर, देव राणा सामूहिक योग किया।

नमो फाउंडेशन की ओर से सिद्धबली विहार कालोनी में पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। सुशील राजपूत व रविद्र काकरान ने योग का महत्व बताया। कृति आर्य, सूर्यांश कुमार आर्य, साक्षी, जतिन कुमार, धनीराम, मगन सिंह, अशोक कुमार, उदयवीर सिंह, दीपक त्रिपाठी, भूपेंद्र चौधरी, पुनीत कुमार, कृष्णचंद योगाभ्यास किया।

chat bot
आपका साथी