राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी में आक्सीजन प्लांट जल्द शुरू किया जाएगा। महिला चिकित्सक द्वारा मरीजों के प्रति बरती जा रही लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:12 PM (IST)
राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने किया सीएचसी का निरीक्षण
राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

बिजनौर, जेएनएन। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सीएचसी में आक्सीजन प्लांट जल्द शुरू किया जाएगा। महिला चिकित्सक द्वारा मरीजों के प्रति बरती जा रही लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।

शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम ने महिला चिकित्सक सविता सिंह द्वारा मरीजों के प्रति की जा रही लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी सहित पूरे परिसर का निरीक्षण कर सरकार की मंशा के अनुरूप मरीजों को लाभ पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया। सीएचसी प्रभारी डा. ओपी यादव से उन्होंने अस्पताल संचालन तथा अन्य सुविधाओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी ली। बाद में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा सदस्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में वह तथा उनका परिवार भी संक्रमित हो गया था। लोगों को एक-एक आक्सीजन सिलेंडर के लिए मारामारी करनी पड़ रही थी। धामपुर जनपद का प्रमुख केंद्र है। इसके चलते उन्होंने धामपुर में अपनी सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए जिला प्रशासन को अनुमति दी है। बताया कि इसकी लगभग सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। जल्द ही प्लांट लगाने के लिए कार्य योजना धरातल पर दिखाई देगी। इससे पूर्व धामपुर पहुंचने पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, राणा प्रियंकर सिंह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर महेंद्र धनौरिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, भविराज सिंह, अनीता चौहान, नीरजा सिंह, सुमन त्यागी, ज्योति सिंह, उदित बंसल समेत कई कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी