दीपावली से पूर्व पुष्य नक्षत्र पड़ना शुभ फलदायी

अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं संतान की प्राप्ति और रक्षा के लिए माता अहोई की पूजा करती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:24 PM (IST)
दीपावली से पूर्व पुष्य नक्षत्र पड़ना शुभ फलदायी
दीपावली से पूर्व पुष्य नक्षत्र पड़ना शुभ फलदायी

बिजनौर, जेएनएन। अहोई अष्टमी के दिन माता पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति एवं संतान की दीर्घ आयु के लिए व्रत करती हैं। गुरुवार को अहोई अष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

सिविल लाइन स्थित विष्णुलोक के ज्योतिषाचार्य ललित शर्मा का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार पुष्य नक्षत्र सबसे शुभ एवं नक्षत्र का राजा माना जाता है। 28 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह नौ बजकर 41 मिनट से प्रारंभ होकर 29 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। अहोई अष्टमी को संध्याकाल व्यापिनी अष्टमी तिथि को पारायण तारोदय होने पर उनके दर्शन कर महिलाएं पूजा कर एवं अ‌र्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। अष्टमी तिथि 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसका समापन 29 अक्टूबर दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर होगा।

जुआ खेल रहे तीन

लोगों को दबोचा

संवाद सूत्र, मंडावली: मंडावली थाना क्षेत्र के पीतमगढ़ मार्ग पर दीपावली के मौके पर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने देर रात्रि छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित अरशद पुत्र अख्तर निवासी दहिरपुर थाना नांगल, राशिद पुत्र धामा निवासी भागूवाला, खालिद पुत्र जमीर निवासी दहीपुर थाना नांगल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से ताश के पत्ते और 4880 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आठ फरार आरोपितों सहित 11 लोगों पर संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

आरोपितों ने बताया कि उनके साथ नसीम निवासी श्यामीवाला, इलियास निवासी नारायणपुर रतन, भूरा मुजायदा पट्टी भागूवाला, लियाकत भागूवाला, एजाज नारायणपुर रतन, वरीस मुजयद्दा पट्टी भागूवाला, सत्तार निवासी श्यामीवाला व एक अज्ञात शामिल हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी