कोविड अस्पतालों के लिए खरीदा जा सकता है सामान

बिजनौर जेएनएन। कोरोना संक्रमण काल में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रहीं है। अब ओ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:59 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:09 AM (IST)
कोविड अस्पतालों के लिए खरीदा जा सकता है सामान
कोविड अस्पतालों के लिए खरीदा जा सकता है सामान

बिजनौर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण काल में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रहीं है। अब ओपीडी खुलने के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में और वृद्धि होगी। रात के समय सर्दी की आहट सुनाई देने लगी है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अब कंबलों की कमी मरीजों को परेशानी में डाल सकती है।

अस्पतालों में मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। एल-1 एवं एल-2 अस्पतालों में मरीजों कोरोना पीड़ित की संख्या भी बढ़ रहीं है। अब शासन ने सरकारी अस्पतालों में ओपीडी भी शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा होगा। आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन होगा। ऐसे में कोरोना पीड़ित मरीज का कंबल दूसरे भर्ती मरीज को नहीं दिया जा सकता। इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता कि कंबलों की संख्या सीमित ही होगी। ऐसे में आने वाले दिनों में मरीजों को कंबल के बिना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अस्पताल में कंबलों की कमी नहीं

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद बताते हैं कि ग्राम स्वाहेड़ी में लेखपाल ट्रेनिग सेंटर में बने एल-1 अस्पताल में एवं जिला अस्पताल परिसर में बने पुराने महिला अस्पताल में बने एल-2 अस्पताल के लिए अलग से सामान है। दोनों अस्पतालों का सामान जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कोविड अस्पतालों के लिए किसी प्रकार के बजट की कमी नहीं है। आवश्यकतानुसार सीएमओ से कंबल अथवा अन्य जरुरी सामान मंगवाया जा सकता है। सीएमओ डा. विजय यादव का कहना है कि कोविड मरीजों के लिए किसी प्रकार के सामान की कमी नहीं होने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी