धामपुर शुगर मिल के 60 क्रय केंद्रों पर होगा पक्का फर्श

इस वर्ष पेराई सत्र के लिए धामपुर शुगर मिल गन्ना क्रय केंद्रों पर पक्का फर्श कर रहा है। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है इस वर्ष कुल 60 क्रय केंद्रों पर कार्य होगा जबकि पिछले वर्ष 123 केंद्रों को पक्का किया जा चुका है। इस बार कुल 1

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 06:29 PM (IST)
धामपुर शुगर मिल के 60 क्रय केंद्रों पर होगा पक्का फर्श
धामपुर शुगर मिल के 60 क्रय केंद्रों पर होगा पक्का फर्श

जेएनएन, बिजनौर। इस वर्ष पेराई सत्र के लिए धामपुर शुगर मिल गन्ना क्रय केंद्रों पर पक्का फर्श कर रहा है। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है, इस वर्ष कुल 60 क्रय केंद्रों पर कार्य होगा, जबकि पिछले वर्ष 123 केंद्रों को पक्का किया जा चुका है। इस बार कुल 183 केंद्रों पर आने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा।

धामपुर शुगर मिल इस बार 29 अक्टूबर को आगामी पैराई सत्र शुरू करने जा रहा है। मिल गेट पर तो किसानों के लिए कई सुविधाएं होती हैं, लेकिन क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर हर साल कई प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे बड़ी समस्या गन्ना केंद्रों का कच्चा फर्श होना है। पिछले दिनों हुई तेज बारिश से अधिकांश केंद्रों पर पानी और मिट्टी से कीचड़ उत्पन्न हो गई है। मिल के गन्ना महाप्रबंधक ओमवीर सिंह का कहना कि पेराई सत्र के संचालन के दौरान भी कई बार नवंबर और दिसंबर माह में बारिश हो जाती है। इससे केंद्रों पर गन्ना लाने वाले किसानों और तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस बार 60 केंद्रों पर ईंटों का खड़ंजा बिछाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष तक कुल 123 केंद्र पक्के हो चुके हैं। इस बार पेराई सत्र प्रारंभ होने तक 60 केंद्रों को पक्का करने का लक्ष्य है। मिल ने कुल 207 केंद्र स्थापित किए हैं, इनमें 24 केंद्र ही बचेंगे। इन केंद्रों को भी शीघ्र ही पक्का करा दिया जाएगा। इन पर भी काम पूरा किया जाएगा। इससे किसानों को गन्ना डालने में सुविधा होगी।

chat bot
आपका साथी