289.50 करोड़ के विकास कार्यो से जनता को मिला लाभ

विधानसभा धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने सोमवार को नूरपुर रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पिछले साढ़े चार वर्ष का अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए हर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य गिनाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:57 PM (IST)
289.50 करोड़ के विकास कार्यो से जनता को मिला लाभ
289.50 करोड़ के विकास कार्यो से जनता को मिला लाभ

जेएनएन, बिजनौर। विधानसभा धामपुर से भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने सोमवार को नूरपुर रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पिछले साढ़े चार वर्ष का अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। प्रेसवार्ता में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए हर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य गिनाए। विधायक ने कहा कि साढ़े चार साल में क्षेत्र में कुल 289.50 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं। जिसमें सड़क, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण, पीएम आवास सहित मलिन बस्तियों का विकास आदि शामिल हैं। अशोक कुमार राणा ने कहा कि कोरोना काल में दो साल तक विधायक निधि पर रोक के बावजूद मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में 30 हजार परिवारों को गोद लिया गया और मास्क, सैनिटाइजर सहित गरीब व मजदूर हर वर्ग की सहायता की गई। ये हुए कार्य

- डूडा विभाग से वर्ष 2018-19 में 138.64 लाख रुपये की लागत से 15 सड़कों का निर्माण।

- पीएम आवास में 72 करोड़ से धामपुर, शेरकोट व स्योहारा में कुल 2887 आवासों का निर्माण।

- त्वरित विकास योजना में 360 लाख से छह सड़कों का निर्माण व 350 लाख से 62 सड़क निर्माण।

- सिचाई विभाग द्वारा 2644 लाख रुपये के बजट से पांच बाढ़ सुरक्षात्मक परियोजना पूर्ण कराई गई।

- जिला पंचायत के 627 लाख से 32 सड़कों का निर्माण, 286 लाख से 16 सड़कों का कार्य प्रगति पर।

- पीडब्लूडी द्वारा 978 लाख रुपये से 24 सड़क निर्माण, 420 लाख से 16 सड़क का काम प्रगति पर।

- पंचायती राज विभाग द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से पांच शमशानघाट का निर्माण व सौंदर्यीकरण।

- विधान सभा में 350 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गांवों में देवस्थल मार्गों का नवनिर्माण कराया।

- नवनिर्मित 100 बैड के अस्पताल में आक्सीजन पाइप लाइन निर्माण के लिए 27 लाख रुपये अनुदान।

- प्रधानमंत्री केंद्रीय वित्त से 141 सड़क, 25 बारात घर और 22 शीतल प्याऊ की परियोजना स्वीकृत।

- पीएम सड़क योजना से 360 लाख से छह सड़क निर्माण, 350 लाख से 62 सड़क कार्य प्रगति पर।

chat bot
आपका साथी