ग्राम प्रधानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

नजीबाबाद : ग्राम प्रधान संघ का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन रविवार को समाप्त हो गया। खंड विकास

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:18 PM (IST)
ग्राम प्रधानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त
ग्राम प्रधानों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

नजीबाबाद : ग्राम प्रधान संघ का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन रविवार को समाप्त हो गया। खंड विकास अधिकारी ने आगामी वित्तीय वर्ष से कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य वित्त एवं मनरेगा कार्यों के समायोजन का आश्वासन दिया। जिस पर ग्राम प्रधानों ने सहमति जताई। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने कायाकल्प की गाइड लाइन स्पष्ट होने के बाद अगला कदम उठाने की बात कही।

ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष कामेंद्र तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष रोहिताश ¨सह, हरप्रीत ¨सह संधू, सुशील चौहान, हिमांशू राजपूत, अवतार ¨सह, नितेश त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान पिछले तीन दिन से ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे थे। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि मनरेगा कार्यों को राज्य वित्त के बजट में जोड़कर सरकार ग्राम प्रधानों के आर्थिक-मानसिक उत्पीड़न पर आमादा है। ग्राम प्रधानों का कहना था कि जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, वह पंचायत में कोई कामकाज नहीं देखेंगे और धरने पर डटे रहेंगे।

रविवार सुबह बीडीओ अशोक मौर्य धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी मनरेगा एवं राज्य वित्त के बजट का समायोजन नहीं किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत मनरेगा, राज्य वित्त एवं 14वें वित्त को समायोजित करने की योजना है। बीडीओ की जानकारी पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने धरना समाप्ति की घोषणा की। इस मौके पर डा.अर¨पदर ¨सह लाडा, तपराज ¨सह, रामपाल सैनी, रविराज ¨सह, भोले ¨सह, मौहम्मद खादिम, साबुद्दीन, मुनीश अहमद, नर ¨सह सहित कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी