वार्षिक उत्सव पर हवन का आयोजन

नगरपालिका के निकट स्थित पंचायती मंदिर महादेव जी बाबा पर शिव परिवार सरस्वती माता लक्ष्मी नारायण राधा कृष्ण राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा तृतीय वार्षिक उत्सव पर हवन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:11 PM (IST)
वार्षिक उत्सव पर हवन का आयोजन
वार्षिक उत्सव पर हवन का आयोजन

बिजनौर, जेएनएन। नगरपालिका के निकट स्थित पंचायती मंदिर महादेव जी बाबा पर शिव परिवार, सरस्वती माता, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा तृतीय वार्षिक उत्सव पर हवन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पंडित राधे श्याम भारद्वाज, सुरेश चंद शर्मा व प्रतीक शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ शास्त्रीय विधान के अनुसार हवन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार अग्रवाल, डा. यश अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, छवि कौशल रहे। यज्ञ उपरांत विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के सुभाष चंद्र एडवोकेट, राम बहादुर, विशाल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अमोलक कीर्तन से संगत को किया निहाल

धामपुर स्थित गुरुद्वारा के दीवान हाल में राजस्थान से लाई गई पालकी साहिब में मंगलवार सुबह श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। वहीं 23 जून से गुरु गोविद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व को लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। यह 25 जून तक चलेगा। गुरुद्वारा के वजीर ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया।

मंगलवार सुबह को पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में पालकी साहिब में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारे के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। उन्होंने बताया कि श्रीगुरु ग्रंथ साहिब में ने केवल सांसारिक प्राणी के जीवन से संबंधित समस्याओं का निवारण ही छिपा हुआ है, बल्कि वर्तमान परिपेक्ष्य में भी श्रीगुरु ग्रंथ साहिब सांसारिक प्राणियों को अनेकों प्रकार की उपलब्धियां भी अर्जित कराते हैं। इस अवसर पर सरदार जोगिदर पाल सिंह मेंहदीरत्ता, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के संरक्षक सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार जोगिदर सिंह सिडाना, अमरजीत कौर, सरदार रविद्र सिंह सिडाना, सरदार गुरशरण सिंह मोहन, सरदार सतवंत सिंह सलूजा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी