गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली, सजा दरबार

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव गुरुपर्व पर गुरुवाणी कीर्तन दरबार सजाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:22 PM (IST)
गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली, सजा दरबार
गुरु ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली, सजा दरबार

बिजनौर, जेएनएन: गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव गुरुपर्व पर गुरुवाणी कीर्तन दरबार सजाया गया। वहीं नूरपुर नगर में पंच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रविवार को खालसा इंटर कॉलेज में हुए गुरुवाणी कीर्तन दरबार में दरबार साहिब अमृतसर से पहुंचे रागी भाई हरमीत सिंह एवं कीर्तन जत्थों ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया। संगत में गुरु नानक देव जी के उपदेश किरत करो, नाम जपो, बंड के छकों को अंगीकार कर समाज में बाह्य आडंबरों से दूर रहकर मानव कल्याण के लिए कार्य करने को कहा। अरदास के बाद बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। हैदराबाद के निशानची पंच प्यारों की अगुवाई में फूलों से सुसज्जित पालकी वाहन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में सिखों के इतिहास व सर्व धर्म सदभाव पर प्रकाश डालती सुंदर झांकिया, कीर्तन, अखाड़े दशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा का पुष्प वर्षा व जलपान कराकर कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश कर्णवाल, नरेश कर्णवाल, अनिल जुनेजा, मुकुल गुप्ता, एडवोकेट अजयवीर चौधरी, व्यापारी नेता तसलीम अहमद ने गुरू नानक दरबार एवं सिख संगत का स्वागत किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा जिला गुरद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सतवंत सिंह सलूजा, जिला प्रवक्ता कमलजीत सिंह नूर, हिदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेन्द्र बैस, अशोक चौधरी, नवीन कुमार, राजीव जोशी, टीएस रानू, भोपाल सिंह राणा, हरभजन सिंह अमन, जसविदर सिंह जस्सी, डॉ गुरनाम सिंह, हरचरन सिंह, विरेंदर सिंह सिद्धू आदि को सरोपा देकर सम्मानित किया गया। नगर कीर्तन व्यवस्था में गुरुद्वारा प्रधान जोगिदर सिंह लाला, जनरल सेक्रेटरी अवतार सिंह, रणवीर सिंह, अमृत सिंह लोहिया, महताब सिंह, सतपाल सिंह हल्दौरी, गुरवेंद्र सिंह सीटू, सरदार परवेंद्र सिंह, भोपाल सिंह राणा, हरभजन सिंह अमन, सरदार गुरचरन सिंह, वीरेन्द्र सिंह के साथ सुरक्षा की ²ष्टि से थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, कस्बा इंचार्ज धीरज सिंह, एसआई उमेश कुमार, सुमित राठी, विनीत कुमार, महेश कुमार, विनोद मिश्रा आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी