उप मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज

नूरपुर में आठ दिसंबर को उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भाजपाई व प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि कौन से उप मुख्यमंत्री यहां सभा करेंगे? ऐसे में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन व भाजपा नेता ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:32 PM (IST)
उप मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज
उप मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारी तेज

बिजनौर, टीम जागरण। नूरपुर में आठ दिसंबर को उपमुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भाजपाई व प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गया है। हालांकि, अभी यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि कौन से उप मुख्यमंत्री यहां सभा करेंगे? ऐसे में शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन व भाजपा नेता ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

उप मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना के चलते कस्बे के खालसा इंटर कालेज को सभा के लिए चयनित किया गया है। सभा स्थल पर तैयारियों को दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल के अलावा एसडीएम हिमांशु वर्मा व सीओ शुभ सूचित खालसा इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के दौर को लेकर सभा स्थल पहुंच कर तैयारियों जायजा लिया। संभावना जताई जा रही है कि इस सभा को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित कर सकते हैं। वहीं, गुरुवार को भी सभा की तैयारियों के लिए गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया था। भाजपा जिलाध्यक्ष हाईकमान के निर्देश पर जन सभा की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सभा को संबोधित करने कौर पहुंचेंगे? इसकी पुष्टि अधिकृत सूचना आने के बाद की जाएगी। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी, पूर्व विधायक वेद प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान, पुष्पेंद्र शेखावत आदि उपस्थित रहे। नगर पंचायत ने दिव्यांगों को किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस पर नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को सम्मानित कर उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया।

शुक्रवार को नगर पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि हम सभी को दिव्यांगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाना चाहिए। शारीरिक एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों के साथ न केवल मानवीय ²ष्टिकोण अपनाना चाहिए, बल्कि उन्हें उनके अधिकार दिलाने के प्रति जागरुक होना चाहिए। विश्व दिव्यांग दिवस मनाने का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति करुणा, आत्मसम्मान और जीवन को बेहतर बनाने का समर्थन और सहयोग दोनों करने का संकल्प लेना है। नगर पंचायत के बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए दिव्यांगों को कंबल, मेडल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी से लोकतंत्र की मजबूती में योगदान देने एवं कोरोनारोधी टीकाकरण को सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया गया।

chat bot
आपका साथी