हवन कर मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जनपद शाखा बिजनौर के द्वारा अक्षय तृतीया के दिन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मालती नगर स्थित मंदिर में भगवान विष्णु के छठे आवेश अवतार तेजस्वी ओजस्वी एवं वर्चस्वी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:39 PM (IST)
हवन कर मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
हवन कर मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

जेएनएन, बिजनौर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जनपद शाखा बिजनौर के द्वारा अक्षय तृतीया के दिन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मालती नगर स्थित मंदिर में भगवान विष्णु के छठे आवेश अवतार तेजस्वी, ओजस्वी एवं वर्चस्वी भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर पंडित घनानंद शर्मा द्वारा हवन का आयोजन किया गया। हवन में आहुति देते हुए विश्व को कोरोना वायरस महामारी से मुक्त करने के लिए उपस्थित विप्र समाज द्वारा प्रार्थना की गई। मुख्य यजमान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा एडवोकेट रहे। इस अवसर पर पंडित भीमसेन शर्मा, कर्मचारी नेता राकेश शर्मा, व्यापारी नेता राजेंद्र गौतम, पंडित मनोज शर्मा एवं कपिल वशिष्ठ द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गई। भगवान परशुराम को तिलक कर उपस्थित विप्र बंधुओं को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ब्राह्मण सभा हल्दौर के तत्वावधान में डा. प्रदीप दुबे के क्लिनिक पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव सादगी से मनाया गया। भगवान परशुराम जी के चित्र पर सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव मिश्रा एवं संजय वशिष्ठ ने माल्यार्पण किया। डा. प्रदीप दुबे, विनय मोहन शर्मा तथा अवनीश शर्मा ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर भगवान परशुराम जी बताएं मार्गों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी से घर में सुरक्षित रहने व मास्क पहनने का आह्वान किया है।

नहटौर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती अपने घरों में मनाई तथा पूजा अर्चना करके अपने-अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनकी मूर्ति के समक्ष पूजा अर्चना की गई। पूर्वी चौधरियान शिव मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति पर प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा ग्राम शादीपुर, तालमपुर में भी परशुराम जयंती मनाई गई।

chat bot
आपका साथी