ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने प्रशांत कुमार

खंड विकास नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान संगठन के गठन को लेकर खींचतान जारी है। एक दिन पहले ग्राम प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दूसरे ग्राम प्रधानों दूसरे गुट ने प्रशांत कुमार को ब्लाक अध्यक्ष चुना।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:09 PM (IST)
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने प्रशांत कुमार
ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष बने प्रशांत कुमार

जेएनएन, बिजनौर। खंड विकास नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम प्रधान संगठन के गठन को लेकर खींचतान जारी है। एक दिन पहले ग्राम प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद दूसरे ग्राम प्रधानों दूसरे गुट ने प्रशांत कुमार को ब्लाक अध्यक्ष चुना।

तहसील के ड्वाकरा हाल में ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक नजीबाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। हिमांशु राजपूत के संचालन में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों ने एक दिन पहले ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष चुने जाने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष आपसी सहमति के साथ बनाए जाने का निर्णय लिया। ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सचिव फहीम अहमद, मोहम्मद अली, सुखवेंद्र सिंह पोप को ब्लाक अध्यक्ष का चयन करने की जिम्मेदारी सौंपी। प्रशांत कुमार को अध्यक्ष, मलखान सिंह को संरक्षक, मोहम्मद अली व अक्षय भारती को महामंत्री, अरविद कुमार को उपाध्यक्ष मनोनीत किया। मोहम्मद साजिद, इरफान, गफ्फार, राकेश कुमार, रईस अहमद, हामिद, शमशाद, अय्यूब आदि ग्राम प्रधानों ब्लाक प्रमुख के साथ ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। ग्राम प्रधानों ने किया विरोध

ग्राम प्रधान अक्षय भारती, प्रदीप कुमार, नौबहार सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधान संगठन के लिए पदाधिकारी चुनने की चयन प्रक्रिया का विरोध किया। ग्राम प्रधानों ने ग्राम प्रधानों के बीच के निर्वाचन अधिकारी बनाने और चुनाव प्रक्रिया से ग्राम प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में सुशील कुमार, अजय सिंह, अहसान, संतराम, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, दलीप कुमार, पतराम सिंह, महताब, ओजस्व राजपूत, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी