साप्ताहिक बंदी को लेकर अलर्ट रही पुलिस, दोपहर तक रही लोगों की आवाजाही

साप्ताहिक बंदी को लेकर जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। जगह-जगह चेकिग कर पुलिस ने बिना वजह घर से निकले लोगों को फटकारा। बिना मास्क लगाए निकले लोगों के चालान काटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:17 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:17 PM (IST)
साप्ताहिक बंदी को लेकर अलर्ट रही पुलिस, दोपहर तक रही लोगों की आवाजाही
साप्ताहिक बंदी को लेकर अलर्ट रही पुलिस, दोपहर तक रही लोगों की आवाजाही

बिजनौर, जेएनएन। साप्ताहिक बंदी को लेकर जिले भर में पुलिस अलर्ट रही। जगह-जगह चेकिग कर पुलिस ने बिना वजह घर से निकले लोगों को फटकारा। बिना मास्क लगाए निकले लोगों के चालान काटे गए।

रविवार को साप्ताहिक बंदी का दूसरा दिन था। शहर और कस्बों में मेडिकल स्टोर, सब्जी और परचून की दुकानें ही खुलीं। दोपहर तक सामान की खरीदारी के लिए आवाजाही काफी रही। दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर पसर गया। उधर एसपी के आदेश पर जिलेभर में चेकिग अभियान चलाया। हर थाना क्षेत्र में चेकिग की गई। बेवजह बाहर निकले लोगों के चालान किए गए। बिजनौर शहर में कोतवाल राधेश्याम ने चेकिग करते हुए वाहन चालकों को फटकार भी लगाई। बिना मास्क के घूमने वालों का चालान कर जुर्माना लगाया। जिलेभर में 91 लोगों के मास्क नहीं लगाने पर चालान काटे गए जिन से 62 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को काफी सजग रहने की आवश्यकता है। काफी लोग मास्क भी नहीं लगाते। कोतवाली देहात में प्रभारी निरीक्षक चौराहे पर चेकिग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वालों के चालान किए। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने बताया कि बेवजह घूमने वालों पर सख्ती की जाएगी। लाकडाउन का सभी को पालन करना चाहिए।

शांति व्यवस्था बनाने में नागरिक पुलिस का सहयोग करें

किरतपुर थाना परिसर में नवागत थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम प्रधान व संभ्रांत लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाने में नागरिक पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ सभी की जिम्मेदारी है। बैठक बिरदोनंगली, औरंगाबाद हुसैनपुर तीरगर, दुधला, दूधली, सराय इम्मा, बुडगरा, खटाई, भनेड़ा, मोचिपुरा, फजलपुर हबीब, अनवरपुर चतर उर्फ रंगढ़पुरा, मुस्सेपुर, मेमन सादात आदि के ग्राम प्रधान व जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी