ईद पर धार्मिकस्थलों और सड़कों पर सतर्क रही पुलिस

ईद को लेकर धार्मिक स्थलों पर पुलिस मुस्तैद रही। पैदल मार्च कर ड्रोन उड़ाया गया। अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। चेकिग अभियान चलाकर बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। ईद और परशुराम जयंती शांतिपूर्ण तरीके से कोरोना गाइडलाइन के तहत संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:54 PM (IST)
ईद पर धार्मिकस्थलों और सड़कों पर सतर्क रही पुलिस
ईद पर धार्मिकस्थलों और सड़कों पर सतर्क रही पुलिस

जेएनएन, बिजनौर। ईद को धार्मिक स्थलों पर पुलिस मुस्तैद रही। पैदल मार्च कर ड्रोन उड़ाया गया। अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे। चेकिग अभियान चलाकर बेवजह बाहर घूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। ईद और परशुराम जयंती शांतिपूर्ण तरीके से कोरोना गाइडलाइन के तहत संपन्न हुई।

शुक्रवार को ईद का त्योहार मनाया गया। लोगों ने घरों में नमाज अदा की है। सुबह से पुलिस सक्रिय हो गई। मस्जिद और ईदगाह के आसपास पुलिस-पीएसी तैनात रही। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और शहर कोतवाली राधेश्याम ने जामा मस्जिद के पास ड्रोन उड़ाकर क्षेत्र में निगरानी की। जिले में कई जगह ड्रोन उड़ाया गया। जनपद में सेक्टर व्यवस्था लागू रही। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गश्त करते रहे। ईदगाह में पुलिस ने तैनात रही। चाहशीरी चौराहे पर पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। बेवजह सड़क पर निकले लोगों को फटकार लगाई गई। एसपी देहात संजय कुमार ने नजीबाबाद क्षेत्र में धार्मिक स्थल का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी पूर्वी अनित कुमार धामपुर और अफजलगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय और एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने नगीना में पहुंचकर ईद की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। हालांकि जिलेभर में घरों में ही नमाज अदा की गई। इस पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। बांटे गए मास्क

पुलिस की ओर से सड़क और धार्मिक स्थल के आसपास मास्क बांटे। बच्चों को मास्क दिए गए। शिवाला कलां थाना प्रभारी पवन कुमार ने चेकिग के दौरान मास्क वितरित किए। लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। हर थाना क्षेत्र में मास्क वितरण किए गए। इन्होंने कहा..

लोगों ने ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीय को शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के तौर पर मनाया गया है। सभी लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा की है। कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए हैं। सुरक्षा के तौर पर जिलेभर में सतर्कता रही। सभी को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पर मुबारकबाद और साधुवाद।

-डा. धर्मवीर सिंह, एसपी

chat bot
आपका साथी