पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार वारंटी पकड़े

पुलिस ने अलग-अगल स्थानों से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:38 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:38 PM (IST)
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार वारंटी पकड़े
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार वारंटी पकड़े

बिजनौर, जागरण टीम। पुलिस ने अलग-अगल स्थानों से चार वारंटी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना प्रभारी दिनेश गौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने जिलाबदर, गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान चलाया है। एसआइ प्रदीप कुमार, संदीप सागवान ने गांव शाहजहांपुर उर्फ खुर्रमपुर से वारंटी आनंद पुत्र राजपाल को गिरफ्तार किया। एसआइ सतेंद्र पूनिया ने मोहल्ला बासमंडी से वारंटी आसिम पुत्र भूरिया को गिरफ्तार किया। एसआइ धीरज सिंह ने मोहल्ला हवेलीतला से वारंटी नसीम पुत्र मोहम्मद कदीर को गिरफ्तार किया है। एसआइ आशीष कुमार ने जलालाबाद से वारंटी शमशाद पुत्र मोहम्मद यासीन को गिरफ्तार किया। निकाह तय होने पर मुंबई लौटी महिला

मुंबई से प्रेमी के घर आई महिला निकाह तय होने पर वापस चली गई। महिला के पैसे भी लौटा दिए गए हैं।

थाना मंडावर क्षेत्र के गांव खानपुर माधो उर्फ तिमरपुर निवासी एक युवक मुंबई में कारोबार करता है। उसका वहां की एक महिला से प्रेम-प्रसंग हो गया था। पिछले दिनों युवक घर आ गया था। सोमवार को महिला अपनी सहेली के साथ युवक के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। आरोप था कि उसके प्रेम प्रसंग के चलते पति ने तलाक दे दिया है। अब युवक निकाह करने से इन्कार रहा है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घंटों चली पंचायत के बाद युवक और महिला के निकाह की बात तय हुई है। कुछ समय बाद दोनों का निकाह कर दिया जाएगा। वहीं, महिला से लिए 35 हजार रुपये भी उसे वापस कर दिए हैं। पंचायत में निकाह का आश्वासन मिलने के बाद महिला सहेली के साथ मुंबई लौट गई है।

chat bot
आपका साथी